निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न
लखनऊ (ब्यूरो) पारा के गायत्री विहार स्थित कल्याण सेवा हॉस्पिटल एंड आई सेंटर में निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ। चिकित्सा शिविर में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया जिन्हें डॉ एस के मिश्रा ने बताया आंख का इलाज अत्याधुनिक मशीनों द्वारा किया जाता है और मोतियाबिंद का ऑपरेशन न्यूनतम शुल्क पर किया जाता है। इस अवसर पर मधु शुक्ला, करन तथा सावित्री को अस्पताल संचालक डॉ एस के मिश्रा ने पुरस्कृत भी किया।
