सरोजनी नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल में विजय दिवस का आयोजन
आज बुधवार को सरोजनी नगर के कैप्टन मनोज पांडे उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल में हीरक जयंती वर्ष पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मेंएमिटी इंटरनेशनल स्कूल लखनऊ के मान मेहरा प्रथम स्थान पर स्वर्ण पदक व द्वितीय स्थान पर सैनिक स्कूल झुंझुनू राजस्थान के प्रीयेश चरण दूसरे स्थान पर रजत पदक व सैनिक स्कूल नालंदा बिहार के आर्यन ने तीसरे स्थान पर कांस्य पदक प्राप्त किया ।
विद्यालय के कक्षा 12 के सैनिक छात्रों के मध्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें किदवई हाउस प्रथम स्थान और टंडन हाउस दूसरे स्थान पर रहा । विजय दिवस अभियान में प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल उदय प्रताप सिंह ने समस्त विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
