06 June, 2026 (Saturday)

14वां यू0 पी0 महोत्सव आज से बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नही गेट पर टैम्पेचर चेक करने के साथ उसे सैनिटाइज भी किया जायेगा 21 महिलाओं, 11 पुरूषों और 11 बच्चों को मिलेगा यूपी रत्न सम्मान

लखनऊ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में 24 दिसम्बर 2021 से 11 जनवरी 2022 तक सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड, केन्द्रीय विद्यालय के सामने अलीगंज लखनऊ में कोविड-19 के नियमों के तहत आत्म निर्भर भारत के 21वीं सदी का विकसित उ0 प्र0 थीम संग 14वें यूपी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस बात की जानकारी आज प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने महोत्सव स्थल पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि यू0 पी0 महोत्सव का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, गौ-संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, औद्यौगिक मिशन, औषधि, पौध, महिला सशक्तिकरण, जनसंख्य वृद्धि उन्मूलन, निर्बल असहाय, आदिवासी विकलांगता, ग्रामीण विकास, प्लास्टिक हटाओ, एक जिला एक उत्पाद, हैण्डीक्राफ्ट्स-खादी ग्रामोद्योग, नाबार्ड-सूडा-डूडा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों को बढावा देने के साथ ऐतिहासिक, धार्मिक, खेलों, कला-संस्कृति और साहित्य का संरक्षण और संवर्धन करना है। श्री सिंह ने बताया कि इस महोत्सव में निःशुल्क यूपी टैलेण्ट हण्ट का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर
एन बी सिंह ने बताया कि  प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली उत्तर प्रदेश की 11 महिलाओं को यूपी महिला रत्न सम्मान, 11 पुरूषों को यूपी रत्न और 11 बच्चों को यूपी बाल रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा 11 कोरोना वाॅरियर्स को भी सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत रोजाना उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की कला संस्कृति को बढावा देने हेतु अवधी नाइट्स, ब्रज नाइट्स, बंन्देली नाइट्स, राजस्थानी नाइट्स, भोजपुरी नाइट्स और बाॅलीवुड नाइट्स का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा कवि सम्मेलन, मुशायरा, बिरहा और आल्हा के कार्यक्रम होंगें। प्रेसवार्ता में प्रिया पाल, पवन पाल, सीमा गुप्ता और कृष्णा नन्द राय उपस्थित थे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *