07 March, 2026 (Saturday)

होली से एक दिन पहले क्यों लगाते हैं बुकवा? जानें इससे मिलते हैं कौन से फायदे?

होली से एक दिन पहले बुकवा लगाना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल का प्राकृतिक तरीका भी है। यह रंगों के त्योहार से पहले शरीर को तैयार करता है और त्वचा को सुरक्षित, साफ व निखरा बनाता है।
होली का त्योहार रंगों और पारंपरिक रीति-रिवाजों से भरा होता है। जैसे-जैसे होलिका दहन की रात करीब आती है, घरों में उत्साह और तैयारियों की रौनक बढ़ जाती है। इन्हीं तैयारियों के बीच कई राज्यों और खासतौर पर उत्तर भारत के कुछ इलाकों में होली से एक दिन पहले बुकवा लगाने की परंपरा निभाई जाती है। बुकवा, दरअसल एक खास तरह का उबटन होता है, जिसे बेसन, हल्दी, सरसों का तेल, मिलाकर बनाया जाता है। यह परंपरा सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ी नहीं है, बल्कि इसके पीछे त्वचा की देखभाल और स्वास्थ्य से जुड़े कई कारण भी छिपे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर होली से पहले बुकवा क्यों लगाया जाता है और इससे क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed