06 June, 2026 (Saturday)

शादी के जोड़े में वोट डालने पहुंची दुल्हन

Lok Sabha Election 2024. लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 8 सीटों में सुबह 7 से वोटिंग चल रही है. इन सीटों पर मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. वहीं मुजफ्फरनगर में एक दुल्हन अपने शादी के जोड़े में अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए पहुंची.

बता दें कि पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनावी मतदान को सम्पन्न किया जाएगा. सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए मतदान केंद्रो पर पहुंच रहे हैं.

कई मतदान केंद्रो पर तो मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई हैं. वोटिंग को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है. लोग सुबह से ही मतदान करने पहुंचे हुए हैं.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *