06 June, 2026 (Saturday)

बाइक सवारों ने साइकिल से जा रही दो युवतियों पर फेंका एसिड

उत्तर प्रदेश के देवरिया के गौरीबाजार में युवतियों पर एसिड अटैक करने वाले दो बदमाशों के साथ एसओजी और गौरीबाजार पुलिस की गुरुवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। एक फरार हो गया है। घायल बदमाशों को पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है।गुरुवार की सुबह साइकिल से जा रही दोनों युवतियों पर गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर देवगांव मोड़ बाइक सवारों ने एसिड फेंका था। घटना में एक युवती का चेहरा और दूसरी की बांह झुलस गईं थी। दोनों का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

मुखबिर से दोनों के बारे में मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार लड़कियों के पिता की शिकायत के बाद केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। दोनों के बारे में जानकारी हासिल हुई तो एसओजी व थाना गौरीबाजार की संयुक्त टीम को मुखबिर से दोनों के बारे में सूचना मिली। इसके बाद गुरुचघाट के पास चेकिग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस वालों को देखते हुए एक मोटरसाइकिल सवार तीन युवक पीछे मुड़कर भागने  का प्रयास करने लगे।

फायरिंग में आरोपियों को लगी गोली

पुलिस ने पीछा किया तो वे गिर गए। इसके बाद उनके द्वारा पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। जवाबी कार्यवाही में दो युवकों को गोली लगी और तीसरा भाग निकला। दोनों की पहचान शेखर पुत्र शंकर निवासी लंगड़ी देवकुआं थाना गौरीबाजार देवरिया और दारा सिंह पुत्र किशुन सिंह निवासी देवगांव थाना गौरीबाजार देवरिया के रूप में हुई।
दोनों के पैर में गोली लगी थी। मामले की जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पुलिस अभिरक्षा में उनका इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed