13 July, 2026 (Monday)

‘6 ब्लास्ट होंगे, जजों को बाहर निकालो’, अजमेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; ईमेल में लिखा- सिर्फ प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाना है

अजमेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल पर ये धमकी दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इसको लेकर अलर्ट पर हैं और धमकी भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
​अजमेर जिला सेशन न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर नजर आईं। सिविल लाइन थाना पुलिस ATS सिविल डिफेंस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर पूरे न्यायालय परिसर को खाली कराया गया। मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की मदद से चलाया गया। सघन सर्च ऑपरेशन घंटों चली तलाशी के बाद किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
वहीं, आपको बता दें कि आज ही यूपी के गौतमबुद्धनगर के DM कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

ईमेल में धार्मिक टिप्पणियां भी लिखी गईं
अजमेर कोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाले ने पैगंबर मोहम्मद के अपमान का हवाला दिया। साथ में कहा कि सभी जजों को बाहर निकाल दिया जाए, हमारा मकसद सिर्फ प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाना है। ​इस धमकी भरे मेल में लिखा था कि कोर्ट ऑफिस में जल्द ही 6 जिलेटिन बम ब्लास्ट किए जाएंगे। ईमेल भेजने वाले ने चेतावनी देते हुए कहा कि सभी जजों को तुरंत बाहर निकाल दिया जाए क्योंकि उनका मकसद किसी की जान लेना नहीं बल्कि सिर्फ प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाना है। साथ ही कुछ धार्मिक टिप्पणियां भी लिखी गई थी।
कोर्ट में घंटों तक चला सर्च ऑपरेशन
इस ईमेल ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट पर ला दिया। सुबह करीब 7.15 बजे धमकी की सूचना मिलने के बाद CO (नॉर्थ) शिवम जोशी और सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभू सिंह भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। सुबह का समय होने के कारण कोर्ट परिसर पूरी तरह खाली था जिससे सुरक्षा बलों को अपना सर्च ऑपरेशन चलाने में काफी आसानी हुई।

सुरक्षा बलों ने खंगाला चप्पा-चप्पा
पुलिस और जांच एजेंसियों ने तुरंत पूरे कोर्ट परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया और चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। सुरक्षा बलों ने कोर्ट के चैंबर पार्किंग एरिया, मुख्य भवन और बाहरी परिसर के चप्पे-चप्पे की बेहद बारीकी से तलाशी ली। लेकिन वहां कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।
धमकी देने वाले के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
फिलहाल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed