कोलंबो टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने लपका जोरदार कैच, मैदान पर रह गए सभी हैरान; देखें VIDEO
कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल का फील्डिंग में ऐसा कमाल देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर कामेंदु मेंडिस का कैच पकड़कर उनको पवेलियन भेजने में अहम भूमिका निभाई।
भारत और श्रीलंका के बीच में खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेला जा रहा है, जिसके चौथे दिन के खेल में टीम इंडिया की स्थिति काफी मजबूत है। मेजबान श्रीलंका की टीम इस मुकाबले में भारतीय टीम की पहली पारी के 503 रनों के स्कोर के मुकाबले अपनी पहली पारी में 290 रन बनाकर सिमट गई जिसके चलते उसे फॉलोऑन का सामना करना पड़ा। श्रीलंका की तरफ से दूसरी पारी में भी कोई खास बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को नहीं मिला जिसमें उन्होंने 218 रनों के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। चौथे दिन के खेल में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का चौथे दिन के खेल में मैदान पर फील्डिंग करते हुए ऐसा जोरदार अंदाज देखने को मिला जिसके दम पर वह श्रीलंकाई बल्लेबाज कामेंदु मेंडिस को पवेलियन भेजने में कामयाब रहे।
गिल ने पीछे दौड़ते हुए छलांग लगाकर पकड़ा शानदार कैच
कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल में जब श्रीलंकाई टीम अपनी दूसरी पारी में फॉलोऑन मिलने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने 63 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पासिंदु सूरयाबंदारा और कामेंदु मेंडिस ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की जिसमें इसको तोड़ने में कप्तान गिल ने अहम भूमिका अदा की। श्रीलंका की पारी के 43वें ओवर की पहली गेंद जो प्रसिद्ध कृष्णा ने फेंकी थी उसपर कामेंदु मेंडिस ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद को बल्ले से अच्छी तरह कनेक्ट नहीं कर सके और स्क्वायर लेग की तरफ हवा में ऊपर गई जिसमें वहां पर फील्डिंग कर रहे कप्तान शुभमन गिल ने पीछे की तरफ तेजी से दौड़ते हुए गेंद से अपनी नजरें नहीं हटाई और आखिरी समय दोनों हाथों से गेंद को पकड़ने के लिए छलांग लगाने के साथ कैच ले लिया। गिल की इस फील्डिंग को देखकर मैदान पर सभी हैरान रह गए जिसमें कामेंदु मेंडिस 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
भारतीय टीम की नजरें अब चार विकेट हासिल करने पर
श्रीलंका की टीम ने कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल बारिश के चलते जब जल्दी खत्म करने का फैसला लिया गया तो उस समय तक श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे, जिसमें उनके पास अभी 16 रनों की बढ़त जरूर है। वहीं अब इस मुकाबले के पांचवें दिन के खेल को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं जिसमें टीम इंडिया की कोशिश श्रीलंकाई पारी को जल्दी समेटने पर रहने वाली है ताकि टारगेट को हासिल कर सीरीज को क्लीन स्वीप किया जा सके।
