06 June, 2026 (Saturday)

कोरोना से जंग लड़ चुका है एक्ट्रेस अविका गौर का परिवार, कहा- ‘ये डरावना था’

अविका ने लिखा- मेरा परिवार इस लड़ाई से गुज़रा है और ये अच्छी फीलिंग नहीं थी. ये डरावना था. मुझे खुशी है कि वे बच गए, लेकिन मैं नहीं चाहूंगी कि कोई भी इससे गुजरे. जो लोग इस लड़ाई में जीते हैं वो प्लीज प्लाजमा डोनेट करें.

महामारी के इस दौर में हर कोई दिक्कतों का सामना कर रहा है. वहीं लोग मदद को भी आगे आ रहे हैं. कई स्टार्स अपने-अपने लेवल पर सपोर्ट कर रहे हैं. कई स्टार्स अपने-अपने लेवल पर सपोर्ट कर रहे हैं. कई स्टार्स कोरोना वायरस से जंग जीत कर भी आ चुके हैं. अब टीवी एक्ट्रेस अविका गौर ने एक फोटोशूट शेयर किया है. इसी के साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है, जिसमें वो कोरोना वायरस की दूसरी वेव से देश की लड़ाई के बारे में बात की है.

अविका ने लिखा ये पोस्ट

अविका ने लिखा- ‘ये बहुत डरावना है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार लगभग 2 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, और हम सभी जानते हैं कि वास्तविक संख्या कम से कम 4-5 गुना ज्यादा है. हमारे देश में 17 मिलियन से अधिक लोग (आधिकारिक रूप से) वायरस से प्रभावित हुए हैं. हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर बहुत अधिक बोझ है. फिलहाल अभी इसके बारे में बहुत कुछ नहीं किया जा सकता है. इसलिए, जिस तरह से भी हो सके मदद को आगे आएं

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *