06 June, 2026 (Saturday)

कभी बोल्ड सीन्स पर बवाल, कभी दाऊद के साथ रिश्ता, विवादों से भरी रही है अभिनेत्री Mandakini की जिंदगी

साल 1985 में आई फिल्म राम तेरी गंगा मैली तो सभी को याद ही होगी. इस फिल्म में बोल्ड किरदार निभाकर एक्ट्रेस मंदाकिनी ने रातों-रात फेम हासिल कर लिया था. नदी किनारे सफेद साड़ी में भीगी हुई मंदाकिनी का वो खूबसूरत चेहरा आज भी लोगों के जहन में हैं. एक फिल्म से ही उन्होंने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया था. लेकिन फिल्मों में सफल होने के बाद भी मंदाकिनी की लव लाइफ बहुत ही पेचीदा रही है. उनकी लाइफ में कई ऐसी चीजें हुई जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. आज हम आपको उनकी लाइफ के कुछ अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं

मंदाकिनी का असली नाम यासमीन जोसेफ था. उनका जन्म मेरठ में हुआ था. बता दें कि जहां कुछ लोगों ने फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी को बेहद पसंद किया था. वहीं फिल्म में उनके बोल्ड सीन मंदाकिनी को कई दिनों तक विवादों का भी सामना करना पड़ा था. फिल्म के रिलीज होने के बाद इसे खूब सफलता मिली. इसके बाद मंदाकिनी एक सेंसेशन बन गई थी. और उन्हें dare to bare के रोल ऑफर होने लगे. लोगों ने उन्हें इस फिल्म के बाद ‘सेक्स सायरन’ का नाम दे दिया. मंदाकिनी इस फिल्म के बाद कई हिट फिल्मों में काम किया उन्होंने जीतेन्द्र, मिथुन चक्रवर्ती, आदित्य पंचोली और कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्में की. कहा जाता है कि मंदाकिनी अपनी स्टारडम को संभाल नहीं पाई और फिर अचानक साल 1996 में उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया मंदाकिनी का करियर जितना सफल रहा उनकी लव लाइफ उतनी ही उलझी हुई थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि मंदाकिनी को अपनी लाइफ में अंतर्राष्ट्रीय डॉन दाऊद इब्राहिम से प्यार. दोनों को कई बार साथ में पार्टियों में भी देखा गया. जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी. बताया जाता है कि दाऊद ने राजकपूर को अपनी एक फिल्म में मंदाकिनी को लेने के लिए भी कहा था. लेकिन मंदाकिनी ने इन सभी खबरों को सिर्फ अफवाहों का नाम दिया था. उन्होंने कहा था कि, दाऊद सिर्फ उनके दोस्त है. हम दोनों शादी नहीं कर रहे हैं. फिर एक दिन खबर ये भी सामने आई कि, मुंबई में एक फिल्म निर्माता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.और इसके पीछे दाऊद का हाथ था. दाऊद के ऐसा करने के पीछे की वजह थी मंदाकिनी. क्योंकि उस निर्माता ने मंदाकिनी को अपनी फिल्म में रोल नहीं दिया था. रिपोर्ट के अनुसार इन सभी खबरों ने मंदाकिनी को मानसिक रूप से परेशान कर दिया था.

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *