07 June, 2026 (Sunday)

सिद्धार्थ शुक्ला डेथ: ‘थोड़ी देर में उसे जला देगें, नहीं रहेगा वो तो मैं कैसे जीऊंगी’ शहनाज गिल ने पिता से कहा

सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत ने उनके परिवार सहित सबको स्तबंध कर दिया। एक्टर का गुरुवार सुबह 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। जहां लोग सिद्धार्थ के परिवार के लिए दुखी हैं वहीं ये समझ नहीं आ रहा कि शहनाज गिल इस सदमे से अपने आपको कैसे निकालेंगी। शहनाज और सिद्धार्थ बहुत अच्छे दोस्त थे और दोनों के हर समय साथ देखा जाता था।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जब सिद्धार्थ ने आखिरी सांस ली तब शहनाज उनके पास थीं। सिद्धार्थ को हॉस्पिटल तक उनके परिवार के साथ शहनाज भी लेकर गईं थीं। अब खबर आ रही है कि शहनाज ने अपने पिता से फोन पर बात की है और वो ठीक नहीं हैं।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार शहनाज बहुत टूट चुकीं हैं। शहनाज के पिता ने बताया कि ‘बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है, उसने मुझसे कहा ‘पापा, उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा है। मेरे हाथों में वो दुनिया को छोड़कर चला गया है। अब मैं क्या करूंगी कैसे जीऊंगी?”

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘शहनाज उसे सुबाह आम तौर पर उठने गई तो उसने जवाब नहीं दिया। शहनाज ने उसे गोदी में पकड़ के रखा और फिर भी सिद्धार्थ ने कोई जवाब नहीं दिया। फिर शाहनाज ने उसके पूरे परिवार को बुलाया जो आस पास ही रहते हैं जिसके बाद तुरंत सिद्धार्थ को अस्पताल ले गया गया। शहनाज ने रोते हुए अपने पापा से कहा ‘थोड़ी देर में उसे जला देंगे, नहीं रहेगा वो तो मैं कैसे रहूंगी’।’

बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज की मुलाकात बिग बॉस के शो पर हुई। शो के दौरान ही दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। शहनाज कई मौकों पर सिद्धार्थ के लिए अपने प्यार के इजहार कर चुकीं हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *