07 June, 2026 (Sunday)

सिद्धार्थ शुक्ला की जगह इस सिद्धार्थ को दी लोगों ने श्रद्धांजलि, एक्टर ने ट्वीट कर लिखा –‘ Targetted hate and harassment’

दो लोगों के एक जैसे नाम को लेकर कन्फ्यूज़न हो जाना आम बात है, लेकिन ये कन्फ्यूज़न कभी-कभी किसी का दिल भी दुखा देता है। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ साउथ इंडियन एक्टर सिद्धार्थ के साथ जब लोगों सिद्धार्थ शुक्ला की जगह उनको श्रद्धांजलि दे डाली। दरअसल, 2 सितंबर को टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके सोशल मीडिया पर लोग सिड को अलग-अलग तरह से श्रद्धांजलि देने लगे। लेकिन इसी बीच कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कन्फ्यूजन में सिद्दार्थ शुक्ला की जगह साउथ इंडियन एक्टर सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि दे डाली। इस बात की जानकारी ख़ुद सिद्धार्थ ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर दुख भी ज़ाहिर किया है।

सिद्धार्थ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ ट्वीट्स किए हैं जिसमें एक ट्वीट में उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि वहीं अन्य ट्वीट में उन्होने लिखा, ‘ये ट्वीट और उनके रिप्लाई। मुझे लगता है कि इन दिनों हमें कुछ भी आश्चर्यचकित नहीं करना चाहिए। मैं स्पीचलेस हूं’। अपने अगले ट्वीट में एक्टर ने नफरत और शोषण की बात कही।

आपको बता दें कि एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री दोनों ही सदमे में हैं। उनके फैंस को तो यकीन ही आ रहा था कि महज 40 साल की उम्र में सिड अचानक इस तरह दुनिया छोड़कर चले गए। सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर को अभी अस्पताल में ही रखा गया है। आज इसे परिवार को सौंपा जाएगा। सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर आज सुबह 10-11 बजे के करीब उनके मुंबई स्थित आवास पर पहुंचेगा जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *