06 June, 2026 (Saturday)

मिर्जापुर कांड को लेकर ब्राह्मण महासंस्था ने दिया ज्ञापन कार्यवाही की मांग

कन्नौज। मिर्जापुर जिले में तीन दिन पहले तीन ब्राह्मण किशोरों की आंखें निकाल कर निर्मम हत्या किए जाने की घटना से ब्राह्मण समाज में उबाल है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया है।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था परशुराम सेना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी व प्रदेश अध्यक्ष विनीत अवस्थी के नेतृत्व में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम हरीराम को सौपतें हुए मांग की कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज के खिलाफ लगातार हत्या और उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं।
जिसके तहत तीन दिन पहले मिर्जापुर जिले के बामी गांव में ब्राह्मण समाज के तीन किशोरों की न सिर्फ निर्मम हत्या कर दी गई, बल्कि किशोरों की आंखे भी निकाल ली गईं। ऐसे कुकृत्य करने वालों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। तथा मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाए। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विकास अवस्थी, अवधेश तिवारी, दीपक मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, अंकित कुमार, शैलेश तिवारी, अमित द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *