01 November, 2026 (Sunday)

बेंगलुरु से बड़ी खबर, होटल में तीसरी मंजिल पर स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशी नागरिकों की मौत, एक अमेरिकी नागरिक समेत 2 घायल

बेंगलुरु के एक 5 स्टार होटल में स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशी नागरिकों की मौत की खबर सामने आई है। इस घटना में एक अमेरिकी नागरिक समेत 2 लोग घायल हुए हैं।
बेंगलुरु: बेंगलुरु ईस्ट डिवीजन के DCP की ओर से भेजी गयी एक जानकारी में कहा गया है कि हलसुरू के एक पांच सितारा होटल में संदिग्ध रूप से करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई।
घटना कल शाम की बताई जा रही है, हलसुरू के होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्विमिंग पूल में दो विदेशी नागरिकों (जर्मनी और स्लोवाकिया के निवासी) की संदिग्ध रूप से करंट लगने से मौत हो गई।

2 अन्य घायल, जिसमें एक है अमेरिकी नागरिक
दो अन्य लोग, जिसमें एक अमेरिकी नागरिक (जो होटल में मेहमान थे) और होटल के एक भारतीय पूल अटेंडेंट पीड़ितों को बचाने की कोशिश में घायल हो गए। दोनों घायलों को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है, वे खतरे से बाहर हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

फाइव स्टार होटल मामले पर सामने आया पुलिस कमिश्नर का बयान
पुलिस कमिश्नर सीमान्त कुमार सिंह ने बताया, “हां, कल शाम एक फाइव-स्टार होटल में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। होटल की छत (टेरेस) पर बने स्विमिंग पूल में बिजली के लीकेज का संदेह है। ऐसा लगता है कि यह करंट लगने (इलेक्ट्रोक्यूशन) का मामला है। हालांकि, जब तक सभी मेडिकल रिपोर्ट, तकनीकी रिपोर्ट और विशेषज्ञों की रिपोर्ट नहीं आ जातीं, तब तक हम यह पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि असल में क्या हुआ था।”

पुलिस कमिश्नर सीमान्त कुमार सिंह ने बताया, “लेकिन इस घटना में दो विदेशी नागरिकों की जान चली गई है। वे दोनों IT कर्मचारी थे। एक जर्मनी से और दूसरा स्लोवाकिया से। हमने मृतकों में से एक के जीवनसाथी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दो लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमने उस जगह की घेराबंदी कर दी है और हम पता लगा रहे हैं कि असल में यह घटना कैसे हुई। जैसे ही हमें पूरी जानकारी मिलेगी, हम आपको बताएंगे।”

मृतकों की जानकारी सामने आई-
पहले मृतक की जानकारी दूसरे मृतक की जानकारी
अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थीस जुराज होरवाट
राष्ट्रीयता: जर्मन राष्ट्रीयता: स्लोवाक (स्लोवाक गणराज्य)
उम्र: 57 वर्ष उम्र: 45 वर्ष
लुफ्थांसा क्रू प्रोजेक्ट मैनेजर, IBM
इससे पहले स्विमिंग पूल में 25 साल के युवक को मस्ती करना महंगा पड़ा था और वह हादसे का शिकार हुआ था। उसकी मौत का VIDEO भी सामने आया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed