17 October, 2026 (Saturday)

जब नन्ही बच्ची में दिखी साक्षात मां दुर्गा की झलक, ऐसा दिव्य मेकओवर कभी नहीं देखा होगा; Video Viral

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची को मां दुर्गा के जैसे तैयार किया गया है। बच्ची का मेकओवर होने के बाद फैमिली को इमोशनल होते दिखाया गया है।
नवरात्र के पावन अवसर पर सोशल मीडिया पर एक नन्ही बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छोटी बच्ची मां दुर्गा के दिव्य रूप में सजी हुई नजर आती है। उसका मेकओवर इतना खूबसूरत और भावपूर्ण है कि देखने वाले मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। एक्स हैंडल @SagarH62 ने यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिखा है- “मां दुर्गा के रूप में सजी नन्ही बच्ची ने अपने परिवार को भावुक कर दिया..! नवरात्र के दौरान इस प्यारी बच्ची ने सबका दिल जीत लिया।”
लहंगे-चुनरी में मां दुर्गा जैसी दिखी बच्ची
वीडियो में नन्ही बच्ची लाल रंग के लहंगे-चुनरी में सजी हुई है। सिर पर मुकुट, गले में हार, हाथों में कंगन और पारंपरिक गहने उसे देवी स्वरूप देते हैं। उसकी मासूम आंखें और शांत भाव देखकर लगता है मानो मां दुर्गा ने नन्हे रूप में अवतार लिया हो। परिवार के सदस्य भावुक नजर आते हैं। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि यह सिर्फ मेकओवर नहीं, बल्कि भक्ति का जीवंत रूप है। नन्ही बच्ची का मां दुर्गा अवतार सोशल मीडिया का नया फेवरेट बन गया है। दिव्य मेकओवर, मासूम भाव और परिवार की प्रतिक्रिया ने इसे वायरल बना दिया। जय माता दी!
बच्ची का दिव्य अवतार देख फैमिली भी हैरान
नवरात्रि के दौरान बच्चों को देवी-देवताओं के रूप में सजाने की परंपरा आम है। लेकिन इस नन्ही बच्ची का रूप इतना दिव्य है कि सोशल मीडिया यूजर्स इसे बार-बार देख रहे हैं। वीडियो में परिवार की भावुक प्रतिक्रिया साफ दिखती है। कुछ लोग आंखों में आंसू लेकर देख रहे होंगे। एक यूजर ने लिखा, “छोटी माँ दुर्गा ने अपनी मासूम और दिव्य मोहकता से सबका दिल जीत लिया।” दूसरे ने कहा कि यह सिर्फ फेस्टिवल नहीं, बल्कि सच्ची भावना है। कई ने लिखा कि नवरात्र का असली मजा ऐसे ही पल में है। कुछ यूजर्स ने बच्ची को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मां दुर्गा हमेशा उनकी रक्षा करें। वीडियो की लंबाई छोटी है, लेकिन प्रभाव गहरा है।

बच्ची की आंखों ने मोह लिया मन
वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। कई ने जय माता दी लिखकर प्रणाम किया। कुछ ने कहा कि ऐसी मासूमियत देखकर दिल भर आता है। एक कमेंट में लिखा गया कि असली भक्तों के लिए यह भावना और सब कुछ है। बच्ची की आंखें और मुस्कान विशेष रूप से तारीफ की जा रही है। इस तरह के वीडियो नवरात्र में अक्सर वायरल होते हैं। पहले भी कई नन्ही बच्चियों के दुर्गा अवतार क्लिप्स ने इंटरनेट पर धूम मचाई है। लाल जोड़ा, मुकुट और त्रिशूल के साथ सजी बच्चियां लोगों का दिल जीतती रही हैं। इस बार के वीडियो इसे नया मुकाम दिया है। पोस्ट को हजारों लाइक्स और सैकड़ों रीपोस्ट मिल चुके हैं।
त्योहार संस्कृति को आगे बढ़ाने का माध्यम
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं। यह क्लिप याद दिलाती है कि त्योहार सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि संस्कृति और आस्था को आगे बढ़ाने का माध्यम भी हैं। बच्चों को देवी रूप में सजाना नई पीढ़ी को परंपरा से जोड़ता है। नन्ही बच्ची का यह दिव्य मेकओवर देखने वाले को मंत्रमुग्ध कर देता है। ऐसा रूप शायद ही कभी देखा हो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed