21 October, 2026 (Wednesday)

अंधाधुन’ से भी धांसू म्युजिकल क्राइम कॉमेडी, कान्स में मिला 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन

मुंबई. 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में जहां दुनियाभर के बड़े कलाकार रेड कार्पेट चलकर लोगों का जीत रहे हैं, वही इसमें बेहतरीन फिल्मों की स्क्रीनिंग भी हो रही है. एक दिन पहले दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की फिल्म ‘मंथन’ की स्क्रीनिंग हुई. इसे उनके बेटे और एक्टर प्रतीक बब्बर ने रिप्रेजेंट किया. वहीं, एक दिन पहले फ्रांस की म्यूजिकल क्राइम कॉमेडी फिल्म ‘एमिलिया पेरेज’ का प्रीमियर हुआ. इस फिल्म पूरी होने के बाद मौजूद ऑडियंस ने इसे 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन दिया. यह फिल्म इस साल 28 अगस्त को फ्रेंच बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी.

स्पेनिश एक्ट्रेस कार्ला सोफिया गैसोन ने इसमें टाइटल रोल एमिलिया पेरेज का रोल निभाया है. कान्स में फिल्म और अदाकारी को मिले प्यार से सेलेना गोमेज इमोशनल हो गईं और रो भी पड़ी. कार्ला के अलावा फिल्म में सेलेना गोमेज, एदगार रैमिरेज, मार्क इवानिर, एड्रिआना पाज लीड और अहम रोल में हैं. ऑडियंस ने सबको खूब सराहा.

जैसे ही फिल्म का क्रेडिट शुरू हुआ, डायरेक्टर जैक्स ऑडियार्ड ने अपना आभार जताया. इसके बाद 2 मिनट तक फिर से लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाई. फिल्म की चारों तरफ चर्चा हो रही है. क्रिटिक्स भी फिल्म की सराहना कर रहे हैं. और अब इसका बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

एमिलिया पेरेज’ एक मैक्सिकन ड्रग माफिया की कहानी बताती है जो पुरुष से महिला बन जाती है और गायब हुए लोगों के शवों को खोजने के लिए एनजीओ की शुरू करती है. फिल्म की स्क्रिप्ट और कलाकारों की अदाकारी ने इसे कान्स फिल्म फेस्टिवल के सबसे बड़े अवॉर्ड पाल्मे डी’ओर के लिए दावेदार बना दिया है.

एमिलिया पेरेज’ एक म्यूजिकल क्राइम कॉमेडी है, जिसका थ्रिलर-सस्पेंस आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू स्टारर अंधाधुन से भी धांसू है. भारत में अंधाधुन को बेस्ट क्राइम कॉमेडी माना जाता है. इसने चीन में भी कामयाबी के झंडे गाड़े थे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed