सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ दिया ज्ञापन
कन्नौज। नगर पालिका के आधा दर्जन सभासदो ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर 6 सूत्रीय मांगो को लेकर अतिरिक्त एसडीएम हरिराम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर भ्रस्टाचार के गम्भीर आरोप लगाए हैं।
शुक्रवार को कन्नौज नगर पालिका परिषद के सभासदो ने पालिका अध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका अध्यक्ष की लापरवाही से नगर पालिका को आर्थिक रूप से नुक्सान हो रहा है। टेंपो स्टैंड का ठेका मार्च 2020 में उठ जाना चाहिए था। लेकिन अभी तक ठेका नहीं उठाया गया है। जिसके चलते पालिका अध्यक्ष के अपने लोग बसूली कर रहे हैं। इससे पालिका को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हो रहा है।
इसके अलावा सभासदो ने राम लखन ट्रेडर्स जो पालिका अध्यक्ष के मौसा की फर्म है जिसपर 90% निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। उसपर मानक और गुणवत्ता के आधार पर कार्य न कराने के आरोप लगाये हैं। चौहट्टा मोहल्ला में लगाए गए समर्सिबल पर भी सभासदो ने लाखों रुपए की है हेर फेर करने का आरोप लगाया है। सभासदों ने जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि 15 दिन के अंदर जांच पूरी नहीं की गई तो पालिका के सभासद आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर सभासद अनिल कुमार पवन अवस्थी पवन श्रीवास्तव मनदीप कटियार आदि मौजूद रहे।
