06 June, 2026 (Saturday)

सड़क पर उतर कर किया प्रदर्शन बंद कराया बाजार भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल रहा तैनात जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा

गुरसहायगंज कन्नौज। राष्ट्रीय आवाहन पर कृषि कानून के विरोध में “भारत बंद” को सफल बनाने के लिए भाकियू  जिला अध्यक्ष शमीम सिद्दीकी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानो ने सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन किया मुख्य बाजारों को किसानों ने बंद करवाया चक्का जाम के उपरांत किसान नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंप कर किसान बिल अधिनियम को वापस लेने की मांग सरकार से की है।
गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के जनपद कार्यालय  इस्माइलपुर में भारी संख्या में एकत्र हुए किसान पदाधिकारियों  के बीच जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने कहा कि सरकार से कई चक्र की वार्ता के बाद भी अभी तक समस्या का कोई हल नहीं निकल सका है इसके चलते अब किसान अपने हकों को हासिल करने के लिए लंबी लड़ाई  के लिए तैयार है। भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया की किसान विरोधी काले कानूनों को वापस लेने एमएसपी पर लिखित आश्वासन की किसानों की मांग पर सरकार हीलाहवाली कर रही है इसके चलते आंदोलन को तेज करने का फैसला किया गया है   भारत बंद के बाद भी समाधान न होने पर बड़ी संख्या में जिले के किसान फिर से दिल्ली कूच करेंगे। प्रदर्शन के बीच भारी संख्या में पुलिस पीएसी बल के साथ पहुंचे अपर जिलाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक को जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन  सौंपकर किसान बिलो को वापस लेने की मांग की है इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष कुसुम चौहान, जिला कोषाध्यक्ष मारूफ खान जिला उपाध्यक्ष इरशाद अली बबलू ठाकुर छिबरामऊ तहसील अध्यक्ष जगमोहन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर दुबे,  उपाध्यक्ष आलोक सोलंकी, अकील फारुकी, शिवदास गुप्ता, डब्लू ठाकुर, मोइन अहमद,जिला महासचिव महेंद्र सिंह, अनूप कुमार,दानिश खान,अनिल भारती सहित भारी संख्या में किसान आदि लोग मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *