06 June, 2026 (Saturday)

योगी आदित्यनाथ पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, कहा- हिंदू धर्म समझ आता तो…

कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए आज सोमवार को कहा कि बीजेपी देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में जो कर रही है वो धर्म नहीं, अधर्म है। राहुल ने सामाजिक संगठनों के ‘भारत जोड़ो अभियान’ कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में कहा, “योगी जी को अगर हिंदू धर्म समझ आता, तो वह जो करते हैं वो नहीं करते। वह अपने मठ का अपमान कर रहे हैं। वह धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं।”

महिला के सवाल पर क्या बोले राहुल?

कार्यक्रम में मौजूद महिला ने उनसे सवाल किया था कि उत्तर प्रदेश में जो ‘धर्म की आंधी’ चल रही है, इस स्थिति में कांग्रेस क्या करेगी? सूत्रों का कहना है कि इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, “आपने कहा कि उत्तर प्रदेश में धर्म की आंधी है। यह धर्म नहीं है। मैंने इस्लाम के बारे में पढ़ा, ईसाई धर्म के बारे में पढ़ा है, यहूदी धर्म के बारे में पढ़ा है, बौद्ध धर्म के बारे में पढ़ा है। हिंदू धर्म तो मैं समझता हूं। कोई धर्म नहीं कहता है कि नफरत फैलाओ।”

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी जो कर रही है वो धर्म नहीं, अधर्म है। उन्होंने कहा कि जैसे ही व्यक्ति तपस्या करना बंद कर देता है, तो उसके लिए भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है, जबकि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) इसके विपरीत हैं। उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह छोटा एवं पहला कदम है, आगे और भी प्रयास किए जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *