06 June, 2026 (Saturday)

मौसम ने बदली करवट! दिल्ली में बढ़ेगा पारा, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

फरवरी का महीना खत्म हो रहा है. मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है. देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में गर्मी के शुरूआती संकेत मिलने लगे हैं, वहीं दक्षिणी राज्यों में लो-प्रेशर सिस्टम के चलते लगातार बारिश हो रही है. इस मौसमी बदलाव के कारण तापमान में असामान्य उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु और केरल में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30-40 किमी की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है. 24 फरवरी को ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इन जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने के अनुमान है.

कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 24 फरवरी को पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, असम, मेघालय, तेलंगाना में बारिश हो सकती है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में आज और कल बारिश की संभावना है. 26-28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

दिल्ली में 2–3 दिन में पारा 2°C बढ़ेगा
अगले सात दिनों के दौरान नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों के भीतर न्यूनतम और अधिकतम, दोनों तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकते हैं.

बीते 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश (पश्चिमी हिस्से), राजस्थान (पश्चिमी हिस्से), गुजरात, असम, मेघालय और ओडिशा में तापमान सामान्य से काफी अधिक, करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed