21 October, 2026 (Wednesday)

मिशन शक्ति कार्यक्रम अभियान से हर बालिका एवं महिलाओं को किया जाए जागरुक-आयुक्त

श्रावस्ती। जनपद भ्रमण के दौरान आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा एस.वी.एस. रंगाराव ने कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्य, प्रधानमंत्री स्वानिध योजना, निर्माण कार्य, कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम व बचाव, धान खरीद, गन्ना मिलों का संचालन, स्वेटर वितरण, मिशन शक्ति आदि कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि ठण्ड के मौसम को मद्देनजर रखते हुए ऐसे सार्वजनिक स्थलों जहाॅ पर यात्रियों का आवागमन होता है, रात्रि में अलाव जलाने की व्यवस्था की कार्यवाही की जाए। इसके साथ जनपद में संचालित हो रहे रैन बसेरों में सभी माकूल बन्दोबस्त किये जायें ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम से जिले की हर बालिकाओं एवं महिलाओं को जोड़ा जाए और यदि कोई पात्र महिला समाज कल्याण, प्रोबेशन विभाग से संचालित पेंशन योजनाओं से वंचित है तो उनका चिन्हांकन कराकर उन्हें पेंशन देने की कार्यवाही की जाए।

कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम व बचाव कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले लोगों की जाॅच अवश्य करायी जाये तथा मलिन बस्तियों तथा सम्पर्कों पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पाॅजिटिव पाये गये मरीजों के सम्पर्क में आये लोगों की सूची बनाकर उनका कोरोना टेस्ट शत-प्रतिशत कराया जाए। धान खरीद की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिया शासन की मंशानुरूप कृषकों से धान की खरीद की जाय खरीद कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों, फर्जी कृषकों व बिचैलियों को भी चिन्हित कर नियमानुसार कार्यवाही की जाय। बैठक के दौरान आयुक्त ने अन्य बिन्दुओं की भी समीक्षा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान आयुक्त द्वारा स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पूर्वान्चल विकास निधि की भी गहन समीक्षा की गई तथा लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय,  जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी जमुनहा जे0पी0 चैहान, उप जिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी भिनगा प्रवेन्द्र कुमार एवं सभी तहसीलदारगण, जिला प्रोबेशन अधिकारी चमन सिंह सहित संबंधित विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed