21 October, 2026 (Wednesday)

डायरेक्टर्स को हार्ट अटैक, ड्रिप लगाकर काम कर रहीं एक्ट्रेसेस, भारती

नई दिल्ली. टीवी की दुनिया में एक टाइम था जब लगभग हर शो के लिए 15-15 घंटे तक शूटिंग चलती थी. कभी-कभी काम निपटाने के लिए स्टार्स को 17 घंटे भी शूट करना पड़ता था. बिना रुके काम करने के इस माहौल में सितारों की हालत खराब हो जाती थी. हाल ही में प्राची देसाई और मनोज बाजपेयी पॉडकास्ट शो भारती टीवी में पहुंचे, जहां भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने इस मामले में खुलकर बात की.

हर्ष लिंबाचिया ने कहा, ‘मैंने देखा है कि इतने डायरेक्टर्स और क्रिएटिव लोगों को हार्ट अटैक आए हैं. उन्हें हेल्थ से संबंधित समस्याएं हो रही हैं. क्योंकि आप सो नहीं हो रहे हो. चाय और सिगरेट पी रहे हो.’ इस बीच भारती सिंह कहती हैं, ‘मैंने देखा है कि लड़कियों को ड्रिप भी लगी हुई है क्योंकि वो घर नहीं जा सकती थीं. सबकुछ सेट पर ही हो रहा है.’

हम लोगों की नींद पूरी नहीं होती थी
इस बीच प्राची देसाई ने टीवी में काम करने का अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने कहा कि नींद पूरी नहीं होती थी तो हम कैमरे के सामने सीधे खड़े हो जाते थे और अपने डायलॉग्स बोल देते थे. लोगों को लगता था कि वाह क्या परफॉर्मेंस दी है, लेकिन वास्तव में नींद ना मिलने की वजह से ऐसा होता था.

लड़की का पैर टूटने पर भी नहीं रुका शूट
हर्ष लिंबाचिया ने कहा, ‘एक शो था जिसमें एक लड़की का पैर टूट गया. मैं प्रोड्यूसर था शो का. मैंने कहा कि अब शूटिंग नहीं होगी, तो चैनल वालों ने मुझे फोन कर कहा कि तुम होते कौन हो बोलने वाले. होगी शूटिंग, फिर उसके बाद लड़की को हॉस्पिटल भेजा, उसका इलाज शुरु हुआ. शो की शूटिंग के दौरान हर 1 घंटे में 1-2 लाख रुपये खर्च होते हैं.’

अब पहले से बेहतर है माहौल
हर्ष लिंबाचिया ने बताया कि अब ऐसा नहीं होता है. अब माहौल पहले से काफी बेहतर है. अगर कोई नॉन-फिक्शन शो भी है, तो पूरी कोशिश की जाती है कि 9 घंटे की शिफ्ट में शूटिंग निपटा ली जाए. कभी-कभी कुछ पंगा हो गया तो शूटिंग का टाइम ज्यादा खिंच जाता है, लेकिन अब 10 से 11 घंटे के बीच शूट खत्म कर लिया जाता है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed