06 June, 2026 (Saturday)

कुवैत में हुए पहले संसदीय चुनाव में दो-तिहाई सांसद चुनाव हारे, अमीर नवाफ ने पीएम का इस्तीफा किया मंजूर

कुवैत में नए अमीर (शासक) शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबा के नेतृत्व में शनिवार को हुए पहले संसदीय चुनाव में दो-तिहाई सांसद हार गए हैं। विपक्ष फायदे में रहा है।

अमीर शेख नवाफ ने प्रधानमंत्री सबा का इस्तीफा मंजूर कर लिया

शेख नवाफ ने लंबे समय तक कुवैत के अमीर (शासक) रहे शेख सबा अल अहमद अल सबा के निधन के बाद सितंबर में सत्ता संभाली थी। अमीर शेख नवाफ ने प्रधानमंत्री सबा अल खालिद अल सबाह का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अमीर अब प्रधानमंत्री को नियुक्त करेंगे, जो नई कैबिनेट का गठन करेंगे। नई संसद की पहली बैठक 15 दिसंबर को हो सकती है।

सबाह के राजनीतिक करियर की शुरुआत 1978 में शुरू हुई थी

सबा अल खालिद अल सबाह के राजनीतिक करियर की शुरुआत 1978 में विदेश मामलों के मंत्रालय में शामिल होने के साथ हुई थी, जहाँ उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में कुवैत के स्थायी मिशन के प्रतिनिधि (1983-1989) सहित कई अहम पदो पर काम किया था।

29 महिला उम्मीदवारों में से एक भी नहीं जीत पाईं चुनाव, 31 नए सांसद निर्वाचित हुए 

रविवार को सरकारी मीडिया पर जारी परिणाम के मुताबिक 50 सदस्यीय सदन में 31 नए सांसद निर्वाचित हुए हैं। 29 महिला उम्मीदवारों में से एक भी नहीं जीत पाईं। विपक्ष चुनाव सुधार तथा असंतुष्टों के लिए माफी का पक्षधर है। कई असंतुष्ट निर्वासन में भी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *