आज की ताजा खबर LIVE: गाजियाबाद में 3 सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी
युमनाम खेमचंद सिंह आज मणिपुर राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं दो उपमुख्यमंत्री भी बनाएं जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करेगा.
आज की ताजा खबर LIVE: गाजियाबाद में 3 सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी
गाजियाबादः 3 सगी नाबालिग बहनों ने की खुदकुशी
गाजियाबाद में 3 सगी बहनों ने खुदकुशी कर ली है. घटना टीला मोड थाना क्षेत्र की है जहां भारत सिटी सोसायटी में 3 नाबालिग सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रात करीब 2 बजे सोसायटी की 9वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में तीनों बहन गिर गईं. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं. माना जा रहा है कि तीनों ने सामूहिक खुदकुशी क्यों की, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है. लड़कियों की उम्र 16 साल, 14 साल और 12 साल है.
BMC Mayor: मुंबई मेयर के लिए अगले हफ्ते चुनाव
मुंबई को नए मेयर के लिए अगले हफ्ते तक का इंतजार करना होगा. मुंबई के मेयर और डिप्टीमेयर के लिए 12 फरवरी को चुनाव होगा. यह चुनाव बीएमसी हाउस में कराया जाएगा.
अबू धाबी पहुंचे रूसी वार्ताकार
रूसी वार्ताकार अबू धाबी पहुंच गए हैं. रूसी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों वाला एक विमान कुछ देर पहले UAE में उतरा है. रूसी समाचार एजेंसी TASS के एक संवाददाता ने बताया कि यूक्रेन पर बातचीत के लिए रूसी प्रतिनिधिमंडल अबू धाबी आया है.
कर्नाटकः विधानसभा के बाहर बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन
कर्नाटक में विपक्ष के नेता आर. अशोक और बीजेपी के कई विधायकों ने अपना रात भर का विरोध प्रदर्शन जारी रखा और विधान सौधा के अंदर ही रहे. बीजेपी नेताओं और विधायकों को आज सुबह विधानसभा में टहलते देखा गया. भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर एक्साइज मंत्री आरबी तिम्मापुर के इस्तीफे की मांग करते हुए बीजेपी नेताओं ने रात भर धरना प्रदर्शन किया.
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच में भारत का आज दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में आज टीम इंडिया मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी.
यूक्रेन पर हमले के बाद भी बोले ट्रंप- पुतिन ने अपना वादा निभाया
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपना वादा निभाया और एक हफ़्ते तक यूक्रेन के शहरों पर हमला नहीं किया, जबकि रूस ने इस साल कीव पर सबसे बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किए हैं. साथ ही बुधवार को रूस ने फिर बड़े हमले शुरू किए हैं.
सऊदी अरब को अमेरिका देगा F-15 फाइटर जेट के स्पेयर पार्ट्स
पेंटागन ने सऊदी अरब को F-15 फाइटर जेट के स्पेयर पार्ट्स बेचने की मंज़ूरी दे दी है.
UP STF के एनकाउंटर 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर
UP STF के साथ मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश बनारसी यादव मारा गया है.
जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से की चर्चा
वाशिंगटन में ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल’ बैठक से पहले भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री सेक्रेटरी जेम्स रुबियो से महत्वपूर्ण मुलाकात की.
ट्रेड डील के तहत रूस की जगह अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत- WH प्रेस सेक्रेटरी लेविट
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी लेविट ने दावा किया कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है और ट्रेड डील के तहत अमेरिका से तेल खरीदेगा.
लीबिया में मुआम्मर गद्दाफी के बेटे सईफ अल-इस्लाम की हत्या
लीबिया के जिंटान शहर में पूर्व शासक मुआम्मर गद्दाफी के बेटे सईफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या कर दी गई है. लीबियाई मीडिया के अनुसार, यह हमला उनके निवास स्थान पर चार अज्ञात हमलावरों द्वारा किया गया.
रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि हमले से पहले घर पर लगे सुरक्षा कैमरों को निष्क्रिय कर दिया गया था. सईफ अल-इस्लाम 2011 में अपने पिता के शासन के पतन के बाद से ही राजनीतिक रूप से सक्रिय थे और देश की सत्ता के लिए संघर्ष में एक प्रमुख व्यक्ति माने जाते थे.
स्पेन में सोशल मीडिया पर पाबंदी, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए लगेगा बैन
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने UAE में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि स्पेन में 16 साल से कम आयु के नाबालिगों की सोशल मीडिया तक पहुंच पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया को हरा इंग्लैंड क्रिकेट टीम U-19 के फाइनल में
इंग्लैंड की युवा क्रिकेट टीम ने आज एक शानदार जीत हासिल करते हुए मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया.
युमनाम खेमचंद सिंह कल मणिपुर राजभवन में लेंगे CM पद की शपथ
युमनाम खेमचंद सिंह आज मणिपुर राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं दो उपमुख्यमंत्री भी बनाएं जाएंगे. गोविंद दास को राज्य का गृहमंत्री बनाया जाएगा.
युमनाम खेमचंद सिंह आज मणिपुर राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं दो उपमुख्यमंत्री भी बनाएं जाएंगे. गोविंद दास को राज्य का गृहमंत्री बनाया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करेगा. इस अहम सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री के खुद अदालत में मौजूद रहने की भी संभावना जताई जा रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह दिन के ओडिशा दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का तीसरा दिन है. राष्ट्रपति आज रायरांगपुर के महुलडीहा स्थित सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भंजबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी. आज दिल्ली में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है. वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है.
