10 March, 2026 (Tuesday)

आज की ताजा खबर LIVE: गृहमंत्री अमित शाह का आज से तीन दिवसीय जम्मू कश्मीर दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3 बजे पीएम राज्यसभा में बोल सकते हैं. कांग्रेस लोकसभा की तर्ज पर राज्यसभा में भी पीएम के भाषण में व्यवधान डालेगी. गृह मंत्री अमित शाह आज से 7 फरवरी तक 3 दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर में रहेंगे.
आज की ताजा खबर LIVE: गृहमंत्री अमित शाह का आज से तीन दिवसीय जम्मू कश्मीर दौरा

गृहमंत्री अमित शाह का आज से तीन दिवसीय जम्मू कश्मीर दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी 5 से 7 फरवरी तक तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर जा रहे हैं, जहां वे सुरक्षा हालात की व्यापक समीक्षा कर रहे हैं. अमित शाह 5 फरवरी शाम 5 बजे जम्मू पहुंचेंगे और सीधे लोक भवन जाकर उसी शाम राजनीतिक नेताओं से मुलाकात करेंगे.

दिल्ली: अल फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार
ED के बाद दिल्ली पुलिस ने कसा अल फलाह पर शिकंजा कसा है. अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. UGC की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने 2 अलग अलग FIR दर्ज की थी. फर्जीवाड़े का आरोप था. पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, 4 दिन की पुलिस कस्टडी ली.

जयशंकर-रुबियो की बैठक… व्यापार समझौते का स्वागत और महत्वपूर्ण खनिजों पर चर्चा
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का स्वागत किया गया. दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई.

IDF ने एक और हमास कमांडर की हत्या की
IDF ने एक्स पर बताया कि मोहम्मद इस्साम हसन अल-हबील मारा गया है. IDF ने दावा किया कि हसन हमास टेरर सेल का हेड था.

भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान- शहबाज शरीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने साफ किया है कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम T20 विश्व कप में भारत के खिलाफ अपना मैच नहीं खेलेगी. उन्होंने यह बात दोहराते हुए कहा कि वह ऐसा बांग्लादेश के साथ एकजुटता के लिए कर रहे हैं.

अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स के लिए डेडिकेटेड ट्रेड जोन बनाने का दिया सुझाव
अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स के लिए डेडिकेटेड ट्रेड जोन बनाने का सुझाव दिया है.

11 साल में मोदी ने जनता को कुछ नहीं दिया, भाजपा ने झूठ को सामान्य बनाया- असदुद्दीन ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि 11 साल में पीएम मोदी ने जनता को कुछ नहीं दिया, भाजपा ने झूठ को सामान्य बनाने का काम किया है.

मस्कत में शुक्रवार से शुरू होगी ईरान-अमेरिका की वार्ता
ईरान अमेरिका तनाव के बीच एक अहम शांति या राजनयिक वार्ता की प्रक्रिया शुक्रवार से ओमान की राजधानी मस्कट में शुरू होने जा रही है. पूर्व अमेरिकी राजनयिक नबील खूरी ने इसकी पुष्टि की है.

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक यह गिरफ्तारी कथित तौर पर एक वित्तीय धोखाधड़ी या संदिग्ध लेनदेन के मामले से जुड़ी हो सकती है.

भारत और अमेरिका 3 अरब डॉलर के P-8I विमान सौदे के करीब
भारत और अमेरिका के बीच लगभग 3 अरब डॉलर (करीब 25,000 करोड़ रुपये) के बड़े रक्षा सौदे पर सहमति बनने के करीब है. यह सौदा P-8I पोसीडॉन नौसैनिक गश्ती और पनडुब्बी-रोधी युद्धक विमानों से जुड़ा है.

आज से 3 दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर में रहेंगे अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह आज से 7 फरवरी तक 3 दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर में रहेंगे. आज शाम को शाह जम्मू पहुंचेंगे. यहां वो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. गृह मंत्री कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर का दौरा करेंगे दौरे के आखिरी दिन वे श्रीनगर जाएंगे. वहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3 बजे पीएम राज्यसभा में बोल सकते हैं. कांग्रेस लोकसभा की तर्ज पर राज्यसभा में भी पीएम के भाषण में व्यवधान डालेगी. पार्टी आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में अपनी मंशा सहयोगी दलों को बताएगी. बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आज खरगे की कांग्रेस नेताओं संग बैठक होगी, जिसमें गठबंधन पर चर्चा होगी. गृह मंत्री अमित शाह आज से 7 फरवरी तक 3 दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर में रहेंगे. आज शाम को शाह जम्मू पहुंचेंगे. यहां वो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. गृह मंत्री कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर का दौरा करेंगे दौरे के आखिरी दिन वे श्रीनगर जाएंगे. वहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे..

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed