22 August, 2026 (Saturday)

यश की ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही, 24 घंटे में बिके 2.53 लाख टिकट, कमा डाले करोड़ों

यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है और एडवांस बुकिंग में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ही इसकी कमाई 20 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।
कन्नड़ सुपरस्टार यश अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर यश के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच मेकर्स की ओर से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है और यहां भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग 24 घंटे में ही 20 करोड़ के करीब पहुंच गई है। यश स्टारर ये फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां अहम भूमिकाओं में हैं।

‘टॉक्सिक’ का एडवांस बुकिंग में कमाल
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, यश की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब तक फिल्म के लगभग 2.7 लाख टिकट बिक चुके हैं। वहीं एडवांस बुकिंग से फिल्म अब तक 19.66 करोड़ रुपये कमा चुकी है, जिसमें ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक, कन्नड़ एक्शन थ्रिलर ने भारत में 11.92 करोड़ रुपये की कमाई की है और कमाई के मामले में कन्नड़ वर्जन अभी दूसरी भाषाओं के वर्जन से आगे है, जबकि हिंदी रिलीज को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

कमाई के मामले में आगे कन्नड़ वर्जन
‘टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ के कन्नड़ वर्ज़न ने लगभग 7.72 करोड़ का योगदान दिया है, जबकि हिंदी वर्ज़न ने करीब 3.86 करोड़ की कमाई की है। बाकी की एडवांस बुकिंग तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन से हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ की ओपनिंग-डे एडवांस बिक्री में कर्नाटक का योगदान सबसे ज्यादा रहा है। इस फिल्म ने राज्य में अब तक 7.72 करोड़ रुपये की कमाई की है।

हैदराबाद में यश की ‘Toxic’ का भव्य प्री-रिलीज इवेंट होगा
फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से चार दिन पहले हैदराबाद में टॉक्सिक का एक प्री-रिलीज़ इवेंट आयोजित करने का फ़ैसला किया है। यह इवेंट 22 अगस्त को हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में शाम 5 बजे शुरू होगा। इवेंट में फिल्म की पूरी कास्ट यानी यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और अन्य मौजूद रहेंगे। यह फिल्म के लिए प्रोडक्शन टीम की आखिरी प्रमोशनल एक्टिविटी होगी।
यश के अपकमिंग प्रोजेक्ट
यश के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो ‘टॉक्सिक’ के अलावा यश के पास एक और बड़ा प्रोजेक्ट है। यश इसी साल नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आएंगे। दो हिस्सों वाली इस फिल्म में यश लंकापति रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। ‘रामायण’ भारत में दिवाली 2026 और दुनिया भर में 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। इसका दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होने वाला है। यश के साथ रणबीर कपूर राम के रोल में, साई पल्लवी माता सीता के रोल में, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में, सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed