30 August, 2026 (Sunday)

यश को मिला किच्चा सुदीप का साथ, ‘टॉक्सिक’ को लेकर बोले एक्टर- ऐसा रिस्क उठाने के लिए जिगर चाहिए

किच्चा सुदीप ने ‘टॉक्सिक’ में यश की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक आम आम कमर्शियल फिल्म बनाने के बजाय अलग रास्ता चुनने के लिए रॉकिंग स्टार की जमकर तारीफ की।
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। फिल्म के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले ही दिन फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। यश के फैंस को ये फिल्म बेहद पसंद आई, लेकिन दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स यश की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं और साथ ही फिल्म के भव्य प्रोडक्शन की भी तारीफ कर रहे हैं। अब कन्नड़ सिनेमा के स्टार किच्चा सुदीप ने भी ‘टॉक्सिक’ पर अपनी राय शेयर की है। किच्चा सुदीप ने यश की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने यश की इस बात के लिए भी तारीफ की कि उन्होंने अपनी पिछली कमर्शियल ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद आम रास्ता नहीं चुना।

किच्चा सुदीप ने ‘टॉक्सिक’ के लिए यश की तारीफ की
शुक्रवार को अपने X हैंडल (पहले ट्विटर) पर किच्चा सुदीप ने यश और टॉक्सिक की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, ‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं यश कि आपने अपनी पिछली कमर्शियल ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद कोई आम, उम्मीद के मुताबिक या फ़ॉर्मूले वाली फिल्म बनाने के बजाय सच में कुछ हटकर करने की कोशिश की है। ऐसी चीज करने के लिए अलग सोच, पक्का इरादा और सबसे जरूरी बात, हिम्मत और जिगर की जरूरत होती है। टॉक्सिक सच में एक अनोखी और तारीफ के काबिल कोशिश है। इस फिल्म में ऐसे कई हिस्से हैं जो दिलचस्प लगते हैं और जिन पर अच्छी बहस हो सकती है। ये सीखने और चर्चा का मौका है। कुछ नया और लीक से हटकर करने की हिम्मत दिखाने के लिए आपको बधाई। ढेर सारी शुभकामनाएं मेरे दोस्त।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed