06 June, 2026 (Saturday)

WTC Points Table: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में हड़कंप, भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह पछाड़ा

डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में एक बार फिर से बदलाव हो गया है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मुकाबला समाप्त हो गया है। इसके बाद प्वाइंट्स टेबल बदली है।
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में एक बार फिर से हलचल शुरू हो गई है। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया है। इस करारी शिकस्त से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। दरअसल इस हार से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में नुकसान हुआ है। भारत ने बिना कोई मैच खेले की पाकिस्तान से आगे निकलने में कामयाबी हासिल कर ली है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले नंबर पर
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की ताजा अंक तालिका पर नजर डालें तो पता चलता है कि वहां पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पहले नंबर पर काबिज है। उसका पीसीटी 87.50 का है। न्यूजीलैंड की टीम 77.78 का है और वो दूसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीकी टीम तीसरे स्थान पर है। उसका पीसीटी 75.0 का है। श्रीलंका क्रिकेट टीम 66.67 के पीसीटी के साथ नंबर चार पर है। पहले पाकिस्तानी टीम नंबर पांच पर थी, लेकिन अब वे एक स्थान नीचे चली गई है। भारतीय टीम छलांग लगाकर नंबर 5 पर पहुंच चुकी है।

पाकिस्तान को हो गया भयंकर नुकसान
इस मैच से पहले तक पाकिस्तान का पीसीटी 50 का था। टीम ने दो मैच खेले थे, उसमें से एक जीता और एक हारा था। लेकिन अब वो पीसीटी घटकर 33.33 हो गया है। क्योंकि टीम ने तीन मैच खेलकर केवल एक जीता है और 2 मैचों में उसे हार मिली है। यानी टीम का पीसीटी भारत से कम हो गया है। भारत का पीसीटी अभी 48.15 का है। भारत ने अब तक 9 मैच खेलकर 4 में जीत दर्ज की है। चार हारे हैं ओर एक मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। मैच ज्यादा खेलने की वजह से भारतीय टीम नीचे चली गई थी।

बांग्लादेशी टीम को हुआ फायदा
इस बीच बांग्लादेश की बात की जाए तो पहला टेस्ट जीतने के बाद टीम को बड़ा फायदा हुआ है। बांग्लादेश ने लगातार पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा और विरोधी टीम को खुलकर खेलने नहीं दिया। इस मैच से पहले तक बांग्लादेश का पीसीटी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में 16.67 का था, जो अब बढ़कर 44.44 हो गया है। यही नहीं, बांग्लादेश की टीम लंबी छलांग लगाते हुए सीधे आठवें से छठे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, पाकिस्तान 5वें से सीधा 7वें नंबर पर खिसक गया है। इंग्लैंड को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। पहले इंग्लैंड 7वें पायदान पर थी, लेकिन अब 8वें स्थान पर खिसक गई है।

यह भी पढ़ें

हो गया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी ने अचानक वापस ले लिया अपना रिटायरमेंट, 37 साल है उम्र

GT vs SRH: कौन जीतेगा आज का मुकाबला, अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंचने का मौका

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed