05 June, 2026 (Friday)

Women’s Reservation Bill LIVE Update: ‘विपक्ष को देश की महिलाओं को जवाब देगा होगा, बिल पास नहीं होने से दुखी’: पीएम मोदी

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा है कि राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करें।
नई दिल्लीः लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद महिला आरक्षण से संबंधित ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’ और परिसीमन प्रक्रिया से जुड़े विधेयक पास न होने के बाद सरकार और विपक्ष एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मीटिंग में बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी के मुख्यमंत्रियों से कहा कि राज्य विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष के खिलाफ “ निंदा प्रस्ताव “ पारित किया जाना चाहिए।
प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि विपक्ष के लिए महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन योजना का समर्थन करना संभव नहीं है। अगर सरकार वाकई गंभीर है तो उसे 2023 के कानून को लागू करना चाहिए। अगर सरकार 2023 के महिला आरक्षण कानून को लागू करती है तो सभी विपक्षी दल सरकार का समर्थन करेंगे। जनता परेशान है और इस सरकार की हरकतों को भली-भांति समझ चुकी है। वह सरकार के बहकावे में नहीं आएगी।

लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित

बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शनिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की बैठक 11 बजे शुरू हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि 18वीं लोकसभा के इस (सातवें) सत्र में कुल 31 बैठकें हुईं और सदन की कार्यवाही 151 घंटे तथा 42 मिनट तक चली। उन्होंने कहा कि इस सत्र में कार्य उत्पादकता 93 प्रतिशत रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य दलों के प्रमुख नेता सदन में मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *