12 October, 2026 (Monday)

नाइट ड्यूटी कर रहे सिक्योरिटी गार्ड के लिए गरमा-गरम खाना बनाकर लाई पत्नी, क्यूट Video देख दिल हार बैठे यूजर्स

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिक्योरिटी गार्ड के लिए उसकी पत्नी घर से गरमा—गरम खाना बनाकर लाई। दोनों को साथ देख इस मोमेंट का एक शख्स ने वीडियो बना लिया।
जयपुर की एनआरआई कॉलोनी में स्थित बैंक ब्रांच के बाहर एक दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला। रात की ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड अपनी पत्नी के साथ घर का बना खाना खा रहा था। पत्नी ने पति के लिए खाना लेकर पहुंचकर दोनों ने बैंक के बंद शटर के बाहर छोटी मेज पर बैठकर डिनर शेयर किया। यह साधारण लेकिन भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @Asset_Architect नामक हैंडल से शेयर किया गया है। मुंबई निवासी ज्ञानद भट्ट का ये वीडियो करीब 20 सेकंड का है। वीडियो में सुरक्षा गार्ड हल्के नीले रंग की शर्ट पहने बैंक के प्रवेश द्वार के बाहर ऊंचे चबूतरे पर बैठा नजर आता है। पत्नी उसके साथ बैठी है। दोनों शांति से खाना खा रहे हैं और बातें कर रहे हैं। आसपास का माहौल शांत है और बैंक का शटर बंद है। कैमरा धीरे-धीरे कपल पर जूम करता है, जिससे यह छोटा सा पल और भी खास बन जाता है।

‘कुछ रिश्ते स्वर्ग में लिखे जाते हैं’
वीडियो पर ओवरले टेक्स्ट लिखा है, “खुशियों में शायद साथ दूं, लेकिन मुश्किलों में हमेशा साथ रहूंगी।” ज्ञानद भट्ट ने कैप्शन में लिखा, “इस सादे से इशारे में कितनी खूबसूरती है। एक पत्नी अपने सुरक्षा गार्ड पति के लिए रात का खाना लेकर आती है, ताकि वे साथ में भोजन कर सकें और जो थोड़ा समय मिलता है, उसे बिता सकें। आज के जमाने में जहां रिश्तों को करियर, स्टेटस और पैसे से मापा जाता है, इस आदमी के पास दुनिया की नजर में शायद कम हो, लेकिन असल में उसके पास वही सब कुछ है जो जिंदगी में मायने रखता है। कुछ रिश्ते जमीन पर नहीं बनते, वे स्वर्ग में लिखे जाते हैं।”

क्यूट ​वीडियो ने जीता लोगों का दिल
इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया। यूजर्स ने इसे “सच्चा प्यार” और “होल्सम्” बताया। एक यूजर ने लिखा, “यह सुरक्षा गार्ड भाग्यशाली है क्योंकि उसे साथ देने वाली पत्नी मिली है।” दूसरे ने कहा, “किसी के लिए खाना बनाना, सफाई करना, जरूरतें पूरी करना और सुरक्षा करना गुलामी नहीं बल्कि प्यार का इजहार है। इसीलिए वे खुश हैं।” कई लोगों ने लिखा कि छोटी-छोटी बातें ही रिश्तों को मजबूत बनाती हैं।
कुछ यूजर्स ने प्राइवेसी और सुरक्षा नियमों पर भी सवाल उठाए। एक ने कहा कि बैंक के बाहर खाना खाने की जगह नहीं है और वीडियो शूट करने की इजाजत किसने दी। लेकिन ज्यादातर प्रतिक्रियाएं सकारात्मक रहीं। लोग बोले कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे पल दुर्लभ हैं और इन्हें नजर लगने से बचाना चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *