05 June, 2026 (Friday)

गर्लफ्रेंड ने मोबाइल नंबर ब्लॉक किया तो बॉयफ्रेंड ने गला रेत कर उतारा मौत के घाट, आरोपी अरेस्ट

फर्रुखाबाद में पुलिस ने युवती की हत्या के आरोपी में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इसलिए प्रेमिका को मार डाला क्योंकि वह उससे बात नहीं करना चाहती थी।
फर्रुखाबादः फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में 17 अप्रैल को काली नदी पुल के पास एक युवती का शव मिला था। धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई थी। 18 अप्रैल को शव की शिनाख्त कन्नौज के छिबरामऊ निवासी युवती के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। बताया गया कि आरोपी और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
मृतका के भाई की तहरीर पर अनीश सहित एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा और हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर मार डाला

अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की युवती ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया उन्होंने बताया कि आरोपी अनीश और मृतका के बीच पिछले दो-तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल ही में युवती ने अनीश का नंबर ब्लॉक कर दिया था और वह किसी अन्य लड़के से बात करने लगी थी।

पूछताछ में किया ये खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपी अनीश ने बताया कि उसने कई बार युवती से बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया था। 17 अप्रैल को वह अपने घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर बाइक से मृतका के घर के सामने पहुंचा। उसने मास्क लगाया हुआ था। जब युवती घर के दरवाजे पर आई और उसे गली में खड़ा देखा, तो उसके पास आई। अनीश उसे आखिरी बार बात करने का हवाला देकर बाइक पर बैठाकर काली नदी पुल, छिबरामऊ-जहानगंज रोड के पास झाड़ियों में ले गया आरोपी ने बताया कि जहां बातचीत के दौरान मुझे बहुत अपमानित किया जिससे नाराज होकर मैं उसके गले पर दो से तीन बार चाकू से वार किया तथा उसे वहीं छोड़कर अपनी मोटरसाइकिल से घर चला गया था। एसओजी सर्विलांस टीम और जहानगंज थाना पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *