05 June, 2026 (Friday)

West Bengal CM Announcement LIVE: बंगाल में आज दोपहर 2 बजे BJP विधायक दल की बैठक, CM के नाम पर लगेगी मुहर

Bengal CM LIVE: पश्चिम बंगाल में आज BJP विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाएगा। इस बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और ओडिशा के सीएम मोहन माझी सह-पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे।
Bengal BJP legislature Party Meeting Live Updates: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रकिया आज (शुक्रवार को) शुरू हो रही है। आज कोलकाता में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर पर्यवेक्षक इस बैठक में मौजूद रहेंगे। ओडिशा के सीएम मोहन माझी सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। दोनों नेता पश्चिम बंगाल के बीजेपी विधायकों का मन टटोलेंगे। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद बीजेपी नेता राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

इसके बाद, कल यानी 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा। बीजेपी ने शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारी की है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। साथ ही, 20 राज्यों के सीएम भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *