02 November, 2026 (Monday)

Weekly Lucky Rashifal: दिवाली के इस सप्ताह में इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

नवंबर के इस नए सप्ताह में धनतेरस और दीपवाली जैसे त्योहार मनाए जाएंगे। यह सप्ताह इन राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ और लाभदायक रहेंगे। तो यहां जानिए कि नवंबर का नया हफ्ता किन राशि वालों के लिए लकी रहेगा।
नवंबर का नया सप्ताह धार्मिक दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इस सप्ताह में हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहार धनतेरस और दीपावली मनाई जाएगी। दीपावली का पर्व सुख, समृद्धि, प्रकाश और अपार खुशियों का प्रतीक माना जाता है। हर साल कार्तिक माह की अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, दिवाली से शुरू हो रहा यह सप्ताह कई राशियों के जीवन में ढेरों खुशियां, आर्थिक लाभ और करियर में बड़ी सफलता लेकर आया है। तो आइए जानते हैं दिवाली का यह हफ्ता किन राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है।

मेष राशि
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की खास कृपा रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। धन से जुड़ी सारी परेशानियां दूर होंगी और घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भी दिवाली का यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है। रुके हुए सारे काम बिना बाधा के शीघ्र पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा से धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। वहीं घर-परिवार में सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी।

कन्या राशि
नवंबर का नया सप्ताह कन्या राशि के लिए अवसरों से भरा रहेगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में कोई नई और बड़ी डील फाइनल हो सकता है जिसमें जबरदस्त पैसों का मुनाफा मिलेगा। इस सप्ताह आपके घर में धन-समृद्धि और खुशियों का आगमन होगा।

धनु राशि
इस सप्ताह आपके सभी अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन या आय वृद्धि होने की संभावना है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह सप्ताह बेहद शुभ है।

कुंभ राशि
इस सप्ताह कुंभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। शेयर बाजार से अचानक बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से तारीफ मिलेगी और प्रमोशन का शुभ समाचार भी मिल सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed