06 June, 2026 (Saturday)

विराट कोहली अपने साथी खिलाड़ी से हुए नाराज और मैदान पर ही दे डाली गाली, Video हुआ वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मैदान पर कई बार अपना आपा खोते नजर आते रहे हैं और वो अपने आक्रामक व्यवहार के लिए खूब जाने जाते हैंं। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को तीसरे टी20 मुकाबले में हार मिली, लेकिन दूसरी पारी के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जब विराट कोहली अपना आपा खोते नजर आए और अपने साथी खिलाड़ी को फील्डिंग में की गई गलती के लिए अपशब्द तक कह दिया। विराट कोहली का ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

ये घटना भारत व इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे मैच की दूसरी पारी के दौरान घटी जब टीम इंडिया फील्डिंग कर रही थी और इंग्लैंड की बल्लेबाजी चल रही थी। मैच की दूसरी पारी के 12वें ओवर में जब जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाजी कर रहे थे तब एक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेती हुई स्क्वैर लेग की तरफ चली गई जहां पर शार्दुल ठाकुर फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने गेंद को फील्ड किया और उसे बॉलिंग एंड की तरफ फेंका, लेकिन गलती से उनका ये थ्रो गेंदबाज की तरफ जाने के बजाए कवर पर खड़े विराट कोहली के पास पहुंच गया।

शार्दुल की इस खराब थ्रो की वजह से बेयरस्टो एक रन लेने में कामयाब हो गए। इसके बाद विराट कोहली शार्दुल की इस खराब फील्डिंग से नाराज नजर आए और गुस्से में उन्हें अपशब्द तक कह डाला। विराट की ये बातें कैमरे में कैद हो गई।

आपको बता दें कि, इस मैच में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन बनाए थे जिसमें विराट कोहली ने नाबाद 77 रन की पारी खेली थी। हालांकि बाद में इंग्लैंड की टीम ने इस लक्ष्य को दो विकेट पर हासिल कर लिया और भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में टीम के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर की बड़ी भूमिका रही जिन्होंने नाबाद 83 रन की पारी खेली जो उनके टी20 करियर की सबसे बेस्ट पारी भी साबित हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *