06 June, 2026 (Saturday)

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए इस टीम के कप्तान बने हनुमा विहारी, रिकी को बनाया गया उपकप्तान

Vijay Hazare Trophy 2021: इसी महीने से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी के लिए आंध्र प्रदेश की टीम की घोषणा हो गई है। भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी को इस एकदिवसीय घरेलू टूर्नामेंट के लिए आंध्र प्रदेश की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि रिकी भुई टीम के उपकप्तान होंगे। आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी कि हनुमा विहारी टीम की कमान संभालेंगे।

पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन के साथ मुकाबला ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाने वाले हनुमा विहारी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर हैं। आखिरी दो टेस्ट मैचों में शायद ही उनको चुना जाए। एसीए के सूत्र ने आइएएनएस से कहा, “हनुमा जल्द ही स्वस्थ हो रहे हैं, लेकिन अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। अगर वह 20 फरवरी तक फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह कोई अन्य खिलाड़ी टीम की कप्तानी करेगा।”

विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन 20 फरवरी से होना है। आंध्र प्रदेश की टीम तमिलनाडु, पंजाब, झारखंड, मध्यप्रदेश और विदर्भ के साथ एलीट ग्रुप बी में है। इस ग्रुप के सभी मुकाबले इंदौर में खेले जाएंगे। हालांकि, अगर हनुमा विहारी ठीक हो जाते हैं तो फिर वे भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा भी बन सकते हैं, लेकिन अगले कुछ दिन में शायद ही वे सौ फीसदी ठीक हो पाएं। ऐसे में उनको आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए नहीं चुना जाएगा।

आंध्र प्रदेश की टीम इस प्रकार है 

हनुमा विहारी (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान), सीएच क्रांति कुमार, के अश्विन हेब्बार, सीआर गनानेश्वर, माहीप कुमार, के करण शिंदे, यूएमएस गिरीनाथ (विकेटकीपर), पी गिरीनाथ रेड्डी, शोएब एम खान, एस आशीष, केवी शशिकांत, सीएच स्टीफन, आई कार्तिक रमन, एस ध्रुव कुमार रेड्डी, जी मनीष, डी नरेन रेड्डी, के नीतीश कुमार रेड्डी, एम हरिशंकर रेड्डी, एस चरण साईतेजा, एस तरुण (विकेटकीपर) और बी संतोष।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *