05 June, 2026 (Friday)

Video: यूपी के कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ झमाझम बारिश, तड़ातड़ गिरे ओले; सफेद हो गई सड़क

उत्तर प्रदेश में बुधवार को कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। कई जिलों में भारी ओलावृष्टि हुई। बारिश और ओले गिरने से प्रदेश के लोगों सो भीषण गर्मी से राहत मिली।
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बुधवार दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। जानकारी के अनुसार, उन्नाव, सीतापुर, बहराइच और लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। इसके साथ तेज हवाएं चली। बारिश और ओले गिरने से प्रदेश के करोड़ों लोगों का भीषण गर्मी से राहत मिली।
ओले गिरने से सफेद हो गई सड़क

उन्नाव में भारी ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने का एक वीडियो सामने आया है। ओले गिरने से रोड सफेद नजर आ रही है। ओले से पूरा रोड पट गया है। वहीं, सीतापुर में हवाओं ओर ओले गिरने से दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। एक मॉल के शीशे टूट गए। कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी सूचना है।

आंधी के साथ झमाझम बारिश

ताजा जानकारी के मुताबिक, धूल भरी आंधी के बाद जिले में झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दिनभर उमस और तपिश से परेशान लोगों के चेहरे बारिश के बाद खिल उठे। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद बाजारों और सड़कों पर लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक जिले में मौसम इसी तरह बना रह सकता है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। लगातार पड़ रही गर्मी के बाद हुई इस बारिश से किसानों के चेहरे पर भी खुशी है।
कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 38 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें बारिश के साथ तूफ़ान आने की चेतावनी दी गई है। यह भी चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं और बिजली गिर सकती है। हवा की गति तेज़ रहने की उम्मीद है और मौसम की स्थिति पूरे दिन अस्थिर रह सकती है।

इससे पहले मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश का मौसम अचानक बदल गया। बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, अमरोहा, संभल और बिजनौर में गरज और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हुई। बारिश से पहले, आसमान अचानक बादलों से घिर गया और इलाके के कुछ हिस्सों में धूल भरी तेज़ हवाएं चलीं। कई इलाकों में घने बादलों के कारण दिन में ही काफ़ी अंधेरा हो गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *