06 May, 2026 (Wednesday)

VIDEO: जालंधर में BSF हेडक्वार्टर और अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर धमाका, मचा हड़कंप

पंजाब में दो सैन्य ठिकानों के बाहर धमाके की घटना हुई है। पहली घटना जालंधर की है, जहां BSF हेडक्वार्टर के बाहर धमाका हुआ। इसके कुछ घंटे बाद अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर भी धमाका हुआ।
पंजाब में एक ही रात में सैन्य ठिकानों के बाहर दो धमाकों के मामले सामने आए हैं। पहली घटना जालंधर में रात करीब 8:00 बजे सामने आई, जहां बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा में धमाका हुआ। कुछ घंटे बाद अमृतसर के खासा इलाके में रात करीब 10:50 बजे आर्मी कैंप के बाहर भी जोरदार धमका हुआ।

अब तक की जांच में जालंधर और अमृतसर दोनों ही जगह हुए धमाकों में IED (Improvised Explosive Device) के इस्तेमाल की बात सामने आ रही है।

अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास धमाका
अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक खासा इलाके में आर्मी कैंप के बाहर मंगलवार की रात 10 बजकर 50 पर जोरदार धमाका हुआ। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने विस्फोटक को हवा में उछालते हुए आर्मी कैंप की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ।

धमाके से चारदीवारी पर आर्मी के एरिया को कवर करने के लिए लगाई गई टीन शेड ढह गई। गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही आर्मी ऑफिसर्स और पुलिस मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये हमला ग्रेनेड से किया गया है। आस-पास के इलाकों में सर्च आपरेशन भी शुरू कर दिया गया है।

जालंधर में हुए धमाके का CCTV
जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट
वहीं, जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर रात 8:00 बजे जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा में हुआ। धमाके के बाद स्कूटर में आग की लपटे शुरू हो गई और आस-पास धुआं-धुआं हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह जब पैदल चौक के पास से गुजर रहा था, तो एकदम से बहुत बड़ा धमाका हुआ। जब उसने देखा कि बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर खड़े एक स्कूटर में आग की लपटे और धुआं नजर आ रहा था।

बता दें कि पंजाब में पिछले 18 महीनों में करीब 16 थानों पर भी ग्रेनेड हमले हो चुके हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *