12 June, 2026 (Friday)

पहले हफ्ते में ही 55 करोड़ के पार कर गई वरुण धवन की फिल्म, लेकिन अब बिगड़ने लगा है बॉक्स ऑफिस का गणित

वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 1 हफ्ते में 55 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। अब इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस गणित गड़बड़ाने लगा है।
डायरेक्टर डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन को लोगों ने काफी प्यार दिया है। वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म ने अब तक 55 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, लेकिन अब इसके कलेक्शन का गणित गड़बड़ाता दिख रहा है। जिसके पीछे की बड़ी वजह बॉलीवुड की 2 बड़ी फिल्में हैं जो आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। इनमें से एक इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ और कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ शामिल है।

1 हफ्ते में कमाए इतने करोड़ रुपये
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कमाई में 7वें दिन पिछले दिन के मुकाबले 10.3% की गिरावट आई और इसने 7,469 शो में 2.60 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 36.85 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में ग्रॉस कलेक्शन 43.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 55 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है।

भारत में दिन-वार नेट कलेक्शन
पहला दिन: 7.50 करोड़ रुपये

दूसरा दिन: 7.50 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 9 करोड़ रुपये
चौथा दिन: 3.50 करोड़ रुपये
पांचवां दिन: 3.85 करोड़ रुपये
छठा दिन: 2.90 करोड़ रुपये
सातवां दिन: 2.60 करोड़ रुपये
कुल: 36.85 करोड़ रुपये
बंदर और पेड्डी से टकराई थी फिल्म
‘है जवानी तो इश्क होना है’ का मुकाबला अनुराग कश्यप की ‘बंदर’, बुची बाबू सना की चर्चित फिल्म ‘पेड्डी’ और हॉलीवुड रिलीज़ ‘ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ़ द यूनिवर्स’ से हुआ। अब जब फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है, तो फिल्म को कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आउंगा’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ से टक्कर मिलेगी। यह सिचुएशनल कॉमेडी डेविड धवन की आखिरी डायरेक्टोरियल फिल्म है, क्योंकि उन्होंने फिल्म मेकिंग से रिटायरमेंट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मुख्य कलाकारों के अलावा, इस फिल्म में जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, मनीष पॉल, कुब्रा सैत, मनोज पाहवा, राकेश बेदी, चंकी पांडे और अली असगर जैसे कई कलाकार शामिल हैं। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *