Indore Fire Tragedy: EV charging accident in Indore, 8 dead, 4 injured
सपा नेता के वायरल वीडियो से उत्तर प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आजम खान का फरमान सुनाने के बाद सपा नेता यूसुफ मलिक की मुश्किलें बढ़ गई है। बता दें कि 14 मार्च को जेल में बंद सपा नेता आजम खान से यूसुफ मलिक ने मुलाकात की थी।
इसके बाद उन्होंने आजम खान का फरमान सुनाया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद यूसुफ मलिक के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
त्योहार न मनाने की अपील
पुलिस के अनुसार, जेल में बंद सपा नेता आजम खान ने मुसलमानों से ईद न मनाने की अपील की थी। साथ ही काले कपड़े पहनकर ईरान पर हमले के विरोध का आग्रह किया था। यह अपील ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के विरोध में की गई थी।
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी सपा नेता यूसुफ मलिक ने गत 14 मार्च को रामपुर जेल में बंद आजम खान से मुलाकात की थी इस दौरान आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा भी मौजूद थी।
आजम खान का फरमान
आपको बता दें कि बीते दिनों आरोपी ने जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद यूसुफ मलिक ने लोगों से आजम खान का पैगाम सुनाया था कि मुसलमान काले कपड़े पहनकर ईरान पर हुए हमले का विरोध करें और ईद न मनाएं।
जिससे 160 से अधिक छात्राओं की मौत पर शोक व्यक्त किया जा सके। मलिक के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद शिकायत मिलने पर आरोपी पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
