06 June, 2026 (Saturday)

अमेरिका-भारत के बीच बड़ा एलपीजी करार

वर्ष 2026 से होगा आयात शुरू
नई दिल्‍ली (ईएमएस)। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद कम होने के साथ ही द्विपक्षीय संबंधों में नई गति आई है। इसी सकारात्मक माहौल के बीच भारत ने अमेरिकी कंपनियों के साथ साल 2026 से शुरू होने वाले 22 लाख टन प्रतिवर्ष एलपीजी आयात का बड़ा करार किया है। यह मात्रा भारत के कुल वार्षिक एलपीजी आयात का करीब 10 फीसदी होगी। यह समझौता भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों और अमेरिकी कंपनियों के बीच हस्ताक्षरित हुआ है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने इस करार को दोनों देशों के ऊर्जा सहयोग में महत्वपूर्ण कदम बताया है, विशेषकर उस समय जबकि अमेरिका के टैरिफ मुद्दे चर्चा में थे। इससे पहले अमेरिकी प्रशासन ने ट्रेड डील को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय कृषि उत्पादों पर अपनी सख्त शर्तें भी नरम की थीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed