23 July, 2026 (Thursday)

बीते 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख 34 हजार कोरोना टेस्ट हुए, 53 नए संक्रमित मिले

उत्तर प्रदेश में ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 2 लाख 34 हजार से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की गई और 53 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि 56 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इस अवधि में पॉजिटिविटी दर 0.02% रही।

प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है। 44 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 31 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए।अब तक 06 करोड़ 33 लाख 07 हजार से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। 16 लाख 84 हजार 286 से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं, प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। जनपद अलीगढ़, बलरामपुर, बस्ती, एटा, महोबा, ललितपुर, हाथरस, श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। बीते कई दिनों से किसी भी जिले में दोहरे अंक में नए केस नहीं मिल रहे हैं। यह स्थिति बताती है कि प्रदेश में महामारी की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 1,028 है। ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति कारगर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को टीम 9 के साथ हुई बैठक में कहा कि टीबी के सक्रिय मरीज, डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया और इंसेफेलाइटिस आदि से ग्रसित मरीजों की पहचान और उपचार के लिए ‘घर-घर पर दस्तक अभियान’ को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता, सैनीटाइजेशन, पोषण युक्त भोजन आदि की महत्ता के प्रति जागरूक किया जाए। नियमित टीकाकरण सत्रों में 2 साल तक के बच्चों को जेई का टीका लगाया जाए। इस अभियान के उपरांत 26 जुलाई से ‘आयुष्मान भारत’ योजनांतर्गत गोल्डन कार्ड बनाये जाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाए।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed