21 October, 2026 (Wednesday)

टीटीडी 23 जून से अमेरिका में करेगा श्रीवारी कल्याणोत्सवम का आयोजन

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) 23 जून से अमेरिका में 12 दिवसीय श्रीवारी कल्याणोत्सव का आयोजन करेगा।
टीटीडी ने बताया कि देश भर में और विदेशों में भी श्रीनिवास कल्याणम आयोजित करने के निर्णय के तहत जून में अमेरिका में श्रीवारी कल्याणोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद चेन्नई, नयी दिल्ली, हैदराबाद, कोठागुडेम और चिकबल्लापुर मई और जून में श्रीवारी कल्याणम की मेजबानी करने की तैयारी है।
टीटीडी की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि टीटीडी ने पिछड़े क्षेत्रों में मंदिरों के निर्माण, श्रीनिवास कल्याणम आयोजित करने, हर महीने यज्ञ करने, गुडिको गोमाता और कई अन्य तरीकों से अपनी हिंदू सनातन धर्म प्रचार गतिविधियों को बड़े पैमाने पर तेज किया है।
कोविड महामारी के कारण पिछले दो वर्षों में टीटीडी की धार्मिक गतिविधियां ठप हो गयी थी। स्थितियां सामान्य होने के साथ ही टीटीडी अपने आध्यात्मिक कार्यक्रमों को और अधिक जोश के साथ फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।
श्री पद्मावती विश्राम गृह में गुरुवार शाम टीटीडी ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी की अध्यक्षता में हिंदू धार्मिक गतिविधियों पर आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और मछुआराें की कॉलोनियों में एक वर्ष के भीतर 10-10 लाख रुपये की लागत से 1072 श्रीवारी मंदिरों का निर्माण करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में गुडिको गोमाता, तिरुपति में मासिक यज्ञ, अर्चकत्व में मछुआरों को प्रशिक्षण, गो अधारित नैवेद्यम और कई अन्य प्रमुख विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में वर्चुअल माध्यम से टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी डॉ केएस जवाहर रेड्डी, संयुक्त कार्यकारी अधिकारी वीरब्रह्मम और बोर्ड सदस्य अल्लूरी मल्लेश्वरी भी मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed