आज की ताजा खबर LIVE: उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करेंगे. जहां वो मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा भी स्थापित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र का दौरा करेंगे.
आज की ताजा खबर LIVE: उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे
ग्रेटर नोएडा: विक्की मर्डर केस में पुलिस की चार्जशीट दाखिल
ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की मर्डर केस मे पुलिस ने की 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. निक्की की ससुराल मे जलने से मौत हुई थी. इस मामले मे पति, देवर, सास के साथ ससुर के खिलाफ निक्की के पिता ने मुकदमा कराया था. पुलिस ने वीडियो, गवाहों के बयान और साइंटिफिक जांच और कॉल डिटेल को चार्जशीट का हिस्सा बनाया है.
ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनूंगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अयोध्या में आज होने वाले कार्यक्रम पर कहा कि आज ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनूंगा. इसके साथ ही आज भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य भी मिलेगा. पीएम मोदी सुबह 10 बजे पहुंचेंगे.
तरनतारन उपचुनाव विवाद में आज चुनाव आयोग के सामने पेश होंगे पंजाब के DGP
पंजाब की तरनतारन सीट पर हुए उपचुनाव विवाद मामले में आज चुनाव आयोग के सामने पेश पंजाब के DGP होंगे. इस दौरान वे अपना पक्ष रखेंगे.
गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने कुरुक्षेत्र जाएंगे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कुरुक्षेत्र का दौरा करेंगे.
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में व्यापार बोर्ड की बैठक होगी
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में व्यापार बोर्ड (बीओटी) की बैठक होगी. इस बैठक में अमेरिका द्वारा लगाए गए भारी-भरकम शुल्कों के बीच भारत के निर्यात को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी.
अमेरिकी कामगारों को हटाए जाने का समर्थन नहीं करते राष्ट्रपति ट्रंप
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट कहती हैं, राष्ट्रपति अमेरिकी कामगारों को हटाए जाने का समर्थन नहीं करते. राष्ट्रपति अमेरिकी विनिर्माण उद्योग को पहले से कहीं बेहतर पुनर्जीवित होते देखना चाहते हैं. टैरिफ के प्रभावी इस्तेमाल और दुनिया भर में अच्छे व्यापार समझौतों के ज़रिए वह यही कर रहे हैं. जहां तक एच-1बी वीजा के मुद्दे की बात है, इस मुद्दे पर राष्ट्रपति की राय बहुत ही सूक्ष्म और व्यावहारिक है. अगर विदेशी कंपनियां अमेरिका में खरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं और बैटरी जैसे विशिष्ट उत्पाद बनाने के लिए विदेशी कामगारों को ला रही हैं, तो वह शुरुआत में ही उन विनिर्माण सुविधाओं और कारखानों को चालू होते देखना चाहते हैं. लेकिन अंततः, राष्ट्रपति हमेशा उन नौकरियों में अमेरिकी कामगारों को देखना चाहते हैं. उन्होंने इन विदेशी कंपनियों से कहा है कि अगर आप अमेरिका में व्यापार करने जा रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप मेरे लोगों को नौकरी पर रखें.
विमानों को राख के बादलों से प्रभावित ऊंचाई वाले क्षेत्रों से बचने की एडवाजरी जारी
रविवार को इथियोपिया के हेली गुब्बिन ज्वालामुखी के फटने के बाद, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइनों को एक सलाह जारी कर राख के बादलों से प्रभावित ऊंचाई वाले क्षेत्रों और स्थानों से बचने को कहा है.
बिहार में करोड़ों मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाया
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, मैं एक शिक्षक हूं. मैं मुर्शिदाबाद से हूं. एसआईआर प्रक्रिया, जो आमतौर पर पश्चिम बंगाल में दो साल लगती है, दो महीने के भीतर पूरी हो रही है. बिहार में करोड़ों मतदाताओं को मतदाता सूची से हटा दिया गया. यहां भी यही साजिश हो रही है. मैं सुलेखा पांडे प्राथमिक विद्यालय से हूं. हमारे प्रतिनिधि कार्यालय के अंदर हैं. हजारों बीएलओ यहां थे. वे अभी लौट आए हैं. अगर सीओ ने हमारी बात नहीं सुनी तो वे फिर आएंगे. हम पूरी रात यहां अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे. जब तक हमें जवाब नहीं मिलता, हम किसी को नहीं छोड़ेंगे.
चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में स्थानीय लोगों द्वारा कार्यालय के मुख्य द्वार को घेरने के बाद पुलिस ने कोलकाता में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर बैरिकेड्स लगा दिए.
PM मोदी आज अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर फहराएंगे धर्म ध्वजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अयोध्या का दौरा करेंगे और श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे, जो इसके निर्माण के पूरा होने का प्रतीक होगा. एक आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सप्तमंदिर पहुंचेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अयोध्या का दौरा करेंगे और श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे, जो इसके निर्माण के पूरा होने का प्रतीक होगा. एक आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सप्तमंदिर पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कुरुक्षेत्र का दौरा करेंगे. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में व्यापार बोर्ड (बीओटी) की बैठक होगी. इस बैठक में अमेरिका द्वारा लगाए गए भारी-भरकम शुल्कों के बीच भारत के निर्यात को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी.
