06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: तेलंगाना: रंगा रेड्डी जिले में सड़क हादसे मे 17 की मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सुबह 9.30 बजे उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन (ESTIC)-2025 का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वो बिहार का दौरा करेंगे. बिहार में वो दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. उनकी पहली रैली सहरसा में और दूसरी कटिहार में होगी.
तेलंगाना: रंगा रेड्डी जिले में सड़क हादसे मे 17 की मौत
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार टिपर ने यात्री बस को टक्कर मार दी, जिससे टिपर बस पर पलट गया. स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

ED की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी ग्रुप की संपत्तियां अटैच
अनिल अंबानी पर ईडी की तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया है. उनकी 3 हजार करोड़ की संपत्तियां अटैच कर दी गई हैं.

BCCI ने किया महिला भारतीय टीम के लिए 51 करोड़ के इनाम का ऐलान
BCCI ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के लिए ₹51 करोड़ नकद पुरस्कार की घोषणा की है. इसके साथ ही BCCI सचिव देव अजीत सैकिया ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से एशिया कप ट्रॉफी वापस लेने के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन ट्रॉफी अब तक नहीं लौटी है.

बिहार: हाजीपुर में सड़क हादसे में 3 की मौत, 4 घायल
वैशाली के हाजीपुर में सुबह कार ट्रक में टक्कर हो गई. इसके कारण 3 की मौत, 4 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. सभी लोग एक निजी कम्पनी से जुड़े थे, चुनाव में सर्वयेर का काम कर रहे थे. सभी मरने वाले और घायल होने मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों के रहने वाले थे.

बिहार: प्रियंका गांधी सोनबरसा और लखीसराय में करेंगी जनसभाएं
प्रियंका गांधी आज बिहार में 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगी. पहली सभा उनकी सोनबरसा और दूसरी लखीसराय में होगी.

बिहार: मल्लिकार्जुन खरगे आज राजा पाकड़ में जनसभा को करेंगे संबोधित
कांग्रेस अध्यक्ष बिहार में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. वे राजा पाकड़ विधानसभा सीट पर जनसभा करेंगे. इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने भी बिहार में जनसभा को संबोधित किया था.

उत्तराखंड विधानसभा की रजत जयंती पर विशेष सत्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के दौरे पर हैं. सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा की रजत जयंती के अवसर पर सदन के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी. वह उसी दिन नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी सम्मिलित होंगी.

जोधपुर में बस-ट्रेलर में टक्कर, 15 से ज्यादा लोगों की मौत
जोधपुर के फलौदी इलाके में एक बस एक खड़े ट्रेलर से टकरा गई.जोधपुर की महापौर कुंती देवड़ा परिहार ने कहा, एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है. महिलाओं को लेकर एक टेम्पो ट्रैवलर जोधपुर आ रहा था. 21 में से 15-18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 2 महिलाएं घायल हुई हैं. हम प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं. इस दुख की घड़ी में, हमारी गहरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.

पंजाब के जीरकपुर में एक शादी समारोह के दौरान बैंक्वेट हॉल में लगी आग
पंजाब के जीरकपुर में एक शादी समारोह के दौरान एक बैंक्वेट हॉल में आग लग गई. एएसपी जीरकपुर, ग़जलप्रीत कौर ने कहा, एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. अच्छी बात यह है कि यहां किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. यह घटना रात लगभग 10:30 बजे हुई. जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे. दमकल विभाग की मदद से हमने आग पर काबू पा लिया है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईसीसी महिला विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की.

टीम इंडिया ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया: विराट कोहली
क्रिकेटर विराट कोहली ने ट्वीट किया, आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा, आपने अपने निडर क्रिकेट और विश्वास से हर भारतीय को गौरवान्वित किया है. आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं और इस पल का पूरा आनंद लें. शाबाश हरमन और टीम. जय हिंद.

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में जीत पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा, टीम इंडिया को हार्दिक बधाई. भारतीय धरती पर पहली बार हमारी महिला क्रिकेट टीम विश्व कप ट्रॉफी घर ले आई है. मैच बहुत अच्छा था. इसका देश की सभी लड़कियों पर प्रभाव पड़ेगा.

क्रिकेटर दीप्ति शर्मा की मां ने पूरी टीम और देश को दी बधाई
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा की मां ने ‘इंडिया’, ‘भारत माता की जय’ और अपनी बेटी का नाम लेकर अपनी खुशी का इज़हार किया. उन्होंने कहा, दीप्ति ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. वह हमारी उम्मीदों पर खरी उतरी है. उसने देश का नाम रोशन किया है. मैं पूरी टीम और पूरे देश को बधाई देना चाहती हूं. उसने पूरे देश का सपना पूरा किया है.

IND-W vs SA-W Final Score: दीप्ति बनीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
दीप्ति शर्मा ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गई हैं. उन्होंने 22 विकेट लेने के साथ ही 215 रन भी बनाए थे.

IND-W vs SA-W Final Score: शेफाली प्लेयर ऑफ द मैच
फाइनल में 87 रन की पारी और 2 विकेट लेकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली युवा ओपनर शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वो फाइनल में ये अवॉर्ड जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गई हैं.

PM मोदी आज दिल्ली में ESTIC-2025 का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी 3 नवंबर को उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे. उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन 2025 में शिक्षा जगत, अनुसंधान संस्थानों, उद्योग जगत और सरकार के 3,000 से अधिकIND-W vs SA-W Final Score: टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप प्रतिभागी शामिल होंगे.

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीत लिया है. दीप्ति शर्मा की गेंद पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आखिरी बल्लेबाज नडीन डिक्लर्क का बेहतरीन कैच लपका और इसके साथ ही 52 रन से फाइनल में साउथ अफ्रीका (246 ऑल आउट) को हराते हुए वर्ल्ड कप जीत लिया है. दीप्ति शर्मा ने इस विकेट के साथ अपना 5-विकेट हॉल भी पूरा किया और ऐसा करने वाली पहली स्पिनर बन गईं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. उनकी पहली रैली सहरसा में और दूसरी कटिहार में होगी. इससे पहले पीएम दिल्ली में सुबह 9.30 बजे उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन (ESTIC)-2025 का उद्घाटन करेंगे. वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार में सोमवार को तीन जनसभा करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के दौरे पर हैं. सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा की रजत जयंती के अवसर पर सदन के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी. वह उसी दिन नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी सम्मिलित होंगी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहरसा और लखीसराय में चुनावी रैलियां करेंगीं. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे वैशाली में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. धीमी हवाओं के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब हो गई जिससे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 पर पहुंच गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed