21 October, 2026 (Wednesday)

आज की ताजा खबर LIVE: आज से पंजाब और राजस्थान के दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज मकर संक्रांति मनाई जाएगी. महाराष्ट्र में बीएमसी सहित सभी 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए आज वोटिंग होगी. I-PAC दफ्तर में रेड मामले में ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को पंजाब और राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी.
आज की ताजा खबर LIVE: आज से पंजाब और राजस्थान के दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु आज भारत आएंगे
विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी आज से 17 जनवरी तक भारत की यात्रा पर आ रहे हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी आज नई दिल्ली पहुंचेंगे. 16 जनवरी को, वह हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलेंगे.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे. उन्होंने पहले ही कहा था कि अकाल तख्त साहिब से बड़ी कोई अदालत नहीं है और वह उसके हर निर्णय का सम्मान करते हैं.

ईरान में अब हत्याएं रुक रही हैं: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में अब हत्याएं रुक रही हैं. फांसी या किसी को मौत की सज़ा देने की कोई योजना नहीं है.

हमें नेशनल सिक्योरिटी के लिए ग्रीनलैंड चाहिए: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हमें नेशनल सिक्योरिटी के लिए ग्रीनलैंड चाहिए, इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है. डेनमार्क के साथ हमारे बहुत अच्छे रिश्ते हैं. अगर हम नहीं जाएंगे, तो रूस और चीन जाएंगे। यह ऐसी चीज़ नहीं है जिसके बारे में डेनमार्क कुछ कर सके, लेकिन हम इसके बारे में सब कुछ कर सकते हैं.”

भोपाल: ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग पिकअप की टक्कर, 5 की मौत
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग की टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

I-PAC मामले में ED की याचिका पर SC में आज सुनवाई
I-PAC दफ्तर में रेड मामले में ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी. जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच मामले की सुनवाई करेगी.

महाराष्ट्र में बीएमसी सहित सभी 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए आज वोटिंग होगी. 16 जनवरी इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे. आज मकर संक्रांति मनाई जाएगी. मकर संक्रांति पर पावन नदियों में स्नान-दान का महत्व बताया गया है. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को पंजाब और राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी. मुर्मू आज अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. I-PAC दफ्तर में रेड मामले में ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी. जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच मामले की सुनवाई करेगी. बसपा प्रमुख मायावती आज अपना 70वां जन्मदिन मनाएंगी. सुप्रीम कोर्ट विजय की तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माता की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें मद्रास हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश को चुनौती दी गई है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे. योगी आदित्यनाथ मकर संक्रांति के पर्व पर महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित करेंगे.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed