आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली मेंएमसीडी उपचुनावों में ड्रोन से होगी निगरानी- एडिशनल DSP विनीत कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. पीएम वहां शनिवार को डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे. पीएम यह दौरा दो दिन का है. पीएम के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए रायपुर में ही हैं.
आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली मेंएमसीडी उपचुनावों में ड्रोन से होगी निगरानी- एडिशनल DSP विनीत कुमार
दिल्ली मेंएमसीडी उपचुनावों में ड्रोन से होगी निगरानी- एडिशनल DSP विनीत कुमार
दिल्ली में एमसीडी उपचुनावों की सुरक्षा व्यवस्था पर एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार कहा कि राज्य चुनाव आयोग ने 30 तारीख को उपचुनावों की घोषणा की है. हम पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने कहा कि लगभग 250 जवान इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा की निगरानी करेंगे, हर जगह ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमें स्ट्रांग रूम और ईवीएम सुरक्षा के लिए पहले ही बाहरी बल मुहैया करा दिया गया है.
कल सुबह तमिलनाडु, पुडुचेरी पहुंच सकता है चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’- IMD
आईएमडी ने चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’को लेकर कहा है कि ‘दित्वा’ के उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ते रहने और 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक पहुंचने की बहुत संभावना है.
दिल्ली ब्लास्ट मामले में मुजम्मिल और अन्य की 10 दिन की NIA रिमांड बढ़ाई
दिल्ली आतंकी विस्फोट मामला में आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट से बाहर लाया गया, जहां उनकी 10 दिन की एनआईए हिरासत समाप्त होने के बाद उन्हें पेश किया गया था.विशेष एनआईए अदालत ने आरोपी डॉ. मुज़म्मिल शकील गनई, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ. शाहीन सईद और मुफ़्ती इरफ़ान अहमद वागे की हिरासत अवधि 10 दिन और बढ़ा दी.
पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा बोगस वोटरः रवि किशन
गोरखपुर में BJP सांसद रवि किशन ने पश्चिम बंगाल में TMC द्वारा SIR के विरोध पर कहा, “वहां (पश्चिम बंगाल) सबसे ज्यादा बोगस वोटर हैं इसलिए वे लोग विरोध कर रहे हैं, वहां बांग्लादेशी ज्यादा हैं. वे (ममता बनर्जी) डर क्यों रही हैं? SIR को पारदर्शिता के साथ करना चाहिए. बिहार में 65 लाख बोगस वोटर निकले, जबकि वहां (पश्चिम बंगाल) 1 करोड़ से ज्यादा बोगस वोटर निकलेंगे.”
दिल्लीः बिहार के विधायकों की बैठक खत्म, राहुल निकले
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक में शामिल होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर से रवाना हुए.
दिल्ली ब्लास्ट केसः 3 और आरोपी कोर्ट में पेश
दिल्ली आतंकी ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किए गए तीन और आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया है.
दिल्लीः गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की कस्टडी 7 दिन बढ़ी
दिल्ली में स्पेशल NIA कोर्ट ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की कस्टडी 7 दिन और बढ़ा दी है. स्पेशल NIA जज ने NIA हेडक्वार्टर में सुनवाई की.
अशोक गहलोत ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल
जयपुर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “SIR को लेकर लोग चिंतित हो गए हैं कि हमारे नाम का क्या होगा. जैसे नोटबंदी में लोग लाइनों में लग कर मर गए थे. वो आंकड़ा याद नहीं है. यहां बेचारे लोग मर रहे हैं. चुनाव आयोग को आनन-फानन में SIR करने की जरूरत क्या है? समय कम क्यों दिया जा रहा है? ये बातें बहुत गंभीर हैं, लोगों को समझना चाहिए.”
खरगे के घर पर कांग्रेस विधायकों की बैठक
दिल्ली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार के नए चुने गए कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पहुंचे.
चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था की तरह काम करेः सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “देश में SIR कई बार हुआ है, लेकिन पहले जब SIR होता था, तो न तो कोई चर्चा होती थी, न ही लोगों के मन में कोई डर था. लोग चुनाव आयोग के रवैये से परेशान हैं. बिहार में लाखों लोगों के नाम काट दिए गए, और अभी जो अभियान चल रहा है, उसमें लोगों को बहुत कम समय दिया गया है. कई राज्यों में BLO खुदकुशी कर रहे हैं, तो कुछ शिकायत कर रहे हैं. वे लोग इतने तनाव में हैं. चुनाव आयोग को एक निष्पक्ष संस्था के रूप में काम करना चाहिए.”
चुनाव में हार पर मंथन करेंगेः शकील अहमद
दिल्ली में कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक पर कहा, “कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बुलाया है. आने वाले दिनों के कार्यक्रमों पर बात होगी, एक रोडमैप तय करना है. चुनाव में कहां चूक हुई उस पर बारीकी से बात करेंगे.”
महाराष्ट्रः नारायण राणे के बड़े बेटे विधायक नीलेश पर केस
महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है. मंत्री नारायण राणे के बड़े बेटे और विधायक नीलेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ गलत तरीके से बीजेपी कार्यकर्ता के घर में घुसने के कारण मामला केस दर्ज किया गया है. सिंधुदुर्ग के मालवन पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.
RJD किस जीच की समीक्षा करेगीः मनोज तिवारी
पटना में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने RJD की बैठक पर कहा, “बड़ी अच्छी बात है कि वो लोग समीक्षा कर रहे हैं लेकिन समीक्षा किस चीज की करेंगे? समीक्षा करेंगे तो गलती तो उन्हीं की आएगी. सच्चाई यह है कि सभी को अपनी समीक्षा करनी चाहिए. वे (RJD) हार की समीक्षा कर रहे हैं, हम आगे और बेहतर कैसे कर सकते हैं उसके लिए आगे बढ़ रहे हैं.”
सेफ्टी सबसे जरूरीः एयर इंडिया
एयरबस A320 ग्लोबल सॉफ्टवेयर समस्या पर, एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा, “एयर इंडिया में सेफ्टी सबसे जरूरी है. दुनिया भर में A320 फ़ैमिली एयरक्राफ्ट में जरूरी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर रीअलाइनमेंट के लिए EASA और एयरबस के निर्देशों के बाद, हमारे इंजीनियर इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं. हमने अपने 40% से ज्यादा एयरक्राफ्ट पर रीसेट पहले ही पूरा कर लिया है, जिन पर इसका असर पड़ा है. हमें भरोसा है कि EASA द्वारा तय टाइमलाइन के अंदर पूरे फ़्लीट को कवर कर लेंगे. एयर इंडिया इस बात की पुष्टि कर सकता है कि इस काम की वजह से कोई कैंसलेशन नहीं हुआ है और हमारे पूरे नेटवर्क में शेड्यूल पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है.”
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस की सुनवाई टली
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने का ऑर्डर टाल दिया. कोर्ट ने मामले पर ऑर्डर के लिए 16 दिसंबर की तारीख तय की है.
सेफ्टी नॉर्म्स नहीं तो स्लीपर कोच बस नहींः प्रियांक कानूनगो
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की बेंच, जिसके हेड मेंबर प्रियांक कानूनगो हैं, ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि वे उन सभी स्लीपर कोच बसों को हटा दें जो सेफ्टी नॉर्म्स का उल्लंघन करती हैं.
नोएडाः फेस टू में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या
उत्तर प्रदेश के नोएडा थाना फेस टू इलाके में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी है. देर रात पीजी में घुसकर प्रेमिका को गोली मारी. सोनू नाम की 25 साल की युवती याकूबपुर गांव के पीजी में किराए पर रहती थी और उसका कृष्णा नामक युवक से प्रेम संबंध था. देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर कृष्णा ने उसे गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल प्रेमिका को अस्पताल में कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
कोलकाताः बैक डेट से बन रहे फर्जी प्रमाणपत्रः दिलीप घोष
कोलकाता में बीजेपी नेता दिलीप घोष ने बताया, “हमें पहले से जानकारी थी कि TMC की तरफ से बहुत जगह बैक डेट के 2002 से पहले के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं. ये बड़े पैमाने पर हो रहा है. सिर्फ जन्म प्रमाणपत्र होने से मतदाता नहीं मानना चाहिए. उनके परिवार से भी कोई यहां होना चाहिए.”
दिल्लीः आनंद विहार में AQI 358
दिल्ली के आनंद विहार इलाके में स्मॉग की गहरी परत छाई हुई है. CPCB के मुताबिक इलाके में AQI 358 है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है.
मैं आलाकमान की बात मानूंगाः सिद्धारमैया
बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “पार्टी आलाकमान ने डीके शिवकुमार से कहा कि हमें मिलना चाहिए और बात करनी चाहिए. लेकिन मेरा स्टैंड है कि आलाकमान जो भी कहेगा, मैं उसे मानूंगा.”
हमारे निर्धारित परिचालन में देरी होगी और समय भी अधिक लगेगा: एयर इंडिया
एयर इंडिया ने ट्वीट किया, हमें एयरबस के ए320 परिवार के विमानों से संबंधित निर्देश की जानकारी है, जो वर्तमान में सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के लिए सेवा में हैं. इसके परिणामस्वरूप हमारे बेड़े के एक हिस्से में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर में बदलाव होगा, जिससे हमारे निर्धारित परिचालन में देरी होगी और समय भी अधिक लगेगा.
दिल्ली के आनंद विहार इलाके में स्मॉग की गहरी परत छाई हुई है. CPCB के मुताबिक इलाके में AQI 358 है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है.
मैं आलाकमान की बात मानूंगाः सिद्धारमैया
बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “पार्टी आलाकमान ने डीके शिवकुमार से कहा कि हमें मिलना चाहिए और बात करनी चाहिए. लेकिन मेरा स्टैंड है कि आलाकमान जो भी कहेगा, मैं उसे मानूंगा.”
हमारे निर्धारित परिचालन में देरी होगी और समय भी अधिक लगेगा: एयर इंडिया
एयर इंडिया ने ट्वीट किया, हमें एयरबस के ए320 परिवार के विमानों से संबंधित निर्देश की जानकारी है, जो वर्तमान में सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के लिए सेवा में हैं. इसके परिणामस्वरूप हमारे बेड़े के एक हिस्से में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर में बदलाव होगा, जिससे हमारे निर्धारित परिचालन में देरी होगी और समय भी अधिक लगेगा.
रायपुर में आज डीजीपी-आईजीपी कॉफ्रेंस में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर हैं. जहां, वो आज को डीजीपी-आईजीपी कॉफ्रेंस में शामिल होंगे. पीएम का यह दौरा दो दिनों का है.
डोनाल्ड ट्रंप बोले- बाइडेन के 92 फीसदी दस्तावेज और एग्जिक्यूटिव आदेश खत्म
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने पोस्ट किया, स्लीपी जो बाइडेन द्वारा ऑटोपेन से हस्ताक्षरित कोई भी दस्तावेज़, जो उनमें से लगभग 92% थे, समाप्त किया जाता है, और अब उनका कोई बल या प्रभाव नहीं रहेगा. यदि अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा विशेष रूप से अनुमोदन नहीं दिया जाता है, तो ऑटोपेन का उपयोग करने की अनुमति नहीं है. ओवल ऑफिस में सुंदर रेज़ोल्यूट डेस्क के चारों ओर बाइडेन को घेरे रहने वाले कट्टरपंथी वामपंथी पागलों ने उनसे राष्ट्रपति पद छीन लिया. मैं सभी कार्यकारी आदेशों और अन्य किसी भी चीज़ को रद्द कर रहा हूं, जिस पर सीधे तौर पर कुटिल जो बाइडेन द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए गए थे, क्योंकि ऑटोपेन का संचालन करने वाले लोगों ने ऐसा अवैध रूप से किया था. जो बाइडेन ऑटोपेन प्रक्रिया में शामिल नहीं थे और अगर वह कहते हैं कि वह शामिल थे, तो उन पर झूठी गवाही देने का आरोप लगाया जाएगा.
राजस्थान CM ने भारत मंडपम में फिक्की की बैठक के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की की 98वीं वार्षिक आम बैठक के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर हैं. जहां, वो शनिवार को डीजीपी-आईजीपी कॉफ्रेंस में शामिल होंगे. पीएम का यह दौरा दो दिनों का है. पीएम के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रायपुर में ही हैं और डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे. गृह मंत्री भी दो दिन तक वहीं रहेंगे. प्रधानमंत्री इस बैठक में राष्ट्रपति के पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे. दिल्ली के लोग शनिवार से आईटीओ क्षेत्र के स दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के असीता पार्क में ‘हॉट एअर बैलून’ की सवारी का आनंद ले सकेंगे. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू शनिवार से शुरू हो रही अखिल भारतीय न्यायाधीश बैडमिंटन चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.
