05 June, 2026 (Friday)

आज की ताजा खबर LIVE: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आज रायबरेली दौरा

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज भारत आएंगे. राहुल गांधी की सुलतानपुर कोर्ट में पेशी हो सकती है. मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा है. नोएडा में आज से सभी स्कूल खुलेंगे.
आज की ताजा खबर LIVE: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आज रायबरेली दौरा
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आज रायबरेली दौरा
नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी का रायबरेली दौरा आज से शुरू हो रहा है. उनका यह छठा रायबरेली दौरा है.

दिल्ली में हवा फिर खराब, AQI 400 के पार
दिल्ली में हवा ठीक होने का नाम नहीं ले रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि आधी जनवरी बीत जाने के बाद भी AOI 400 के ऊपर बना हुआ है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आज होगी पूरी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए लगभग सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्य इकाई प्रमुख और कई वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे.

राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में आज पेशी
राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी हो सकती है. सुल्तानपुर कोर्ट ने मानहानि के मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए आज पेश होने का निर्देश दिया था. मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा है.

आज चेन्नई में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में की होगी बैठक
तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे. उन्होंने कहा, स्क्रीनिंग कमेटी के संबंध में, हमारी आज शाम 4 बजे पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) में बैठक होगी. हम (कांग्रेस और डीएमके) ‘इंडिया’ गठबंधन में सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, और सीटों का अंतिम बंटवारा आदि वरिष्ठ नेताओं द्वारा तय किया जाएगा. उम्मीदवारों के चयन की जिम्मेदारी हमें सौंपी जाएगी. कांग्रेस डीएमके की कनिष्ठ सहयोगी रही है. हमने पिछले चुनाव में 25 सीटों पर चुनाव लड़ा और 18 सीटें जीतीं. हम 6 सीटों पर दूसरे स्थान पर रहे.

सुरेखा सोनावणे और विकास खरात ने शिंदे को सौंपा घोषणा पत्र
महाराष्ट्र में उल्हासनगर नगर निगम चुनाव में वंचित से नगरसेवक के रूप में चुनी गईं सुरेखा सोनावणे और विकास खरात ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके मुंबई आवास पर मुलाकात की और औपचारिक रूप से अपने समर्थन की घोषणा करते हुए पत्र सौंपा.

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज भारत आएंगे
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत आएंगे. इस दौरे का मकसद भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन सभी को मंजूर: रवि किशन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, यह नए भारत, युवा भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा. यह एक ऐतिहासिक दिन है. हम उनके चुनाव के लिए पटना गए थे. हमें जरा भी अंदाजा नहीं था कि वे इतने शानदार तरीके से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे. पूरा देश नए भारत के इस नए राष्ट्रीय अध्यक्ष से खुश होगा. मैं नितिन नबीन जी को दिल से बधाई देता हूं. राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनका चुनाव निश्चित रूप से सभी को मंजूर है. यह एक ऐतिहासिक दिन है और सभी युवाओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही है.

ठंड की वजह से गौतम बुद्ध नगर में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों का बदला समय
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी की वजह से नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, अब सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालय आज से अग्रिम आदेश तक पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे. बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि सर्दी के प्रकोप के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है.उन्होंने बताया कि यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, अशासकीय, राजकीय विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड और अन्य सभी संबद्ध बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा.

UAE के राष्ट्रपति का आज भारत दौरा
ईरान संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 19 जनवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका तीसरा भारत का आधिकारिक दौरा है. पीएम मोदी के निमंत्रण पर उनका यह दौरा हो रहा है.

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत आएंगे. इस दौरे का मकसद भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है. राहुल गांधी की सुलतानपुर कोर्ट में पेशी हो सकती है. सुलतानपुर कोर्ट ने मानहानि के मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए 19 जनवरी को पेश होने का निर्देश दिया था. मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए लगभग सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्य इकाई प्रमुख और कई वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केरल के कोच्चि में महापंचायत कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसमें स्थानीय निकाय चुनावों में चुने गए कांग्रेस प्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा. नोएडा में आज से सभी स्कूल खुलेंगे. जिला प्रशासन ने इसको लेकर आदेश जारी किया है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *