06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और घुसपैठियों में मुठभेड़, 2 घुसपैठी ढेर

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं. वो यहां IPS पूरन कुमार के परिजनों से मुलाकात करेंगे. वहीं मंगोलिया के राष्ट्रपति उखना आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे|

LIVE NEWS & UPDATES

राहुल गांधी के बाद चिराग पासवान भी जाएंगे IPS पूरन के घर
IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह 10:15 बजे उनके घर पहुंच रहे हैं. जहां वह उनके परिवार से मुलाकात कर सांत्वना देंगे. इसके बाद चिराग पासवान भी दोपहर करीब 12:30 बजे आईपीएस के परिवार से मुलाकात करने के लिए चंडीगढ़ जा रहे हैं.

दिल्लीः राहुल गांधी चंडीगढ़ के लिए रवाना
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली स्थित अपने आवास से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं. राहुल हरियाणा के दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात करेंगे.

JK: कुपवाड़ा में 2 आतंकी मारे गए, सर्च ऑपरेशन जारीः सेना
भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा(LoC) पर माछिल के पास दो आतंकवादी मारे गए हैं. तलाशी अभियान की जा रही है.

जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में एनकाउंटर, 2 ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है. 2 घुसपैठियों के शव घुसपैठ स्थल के आसपास देखे जा रहे हैं. हालांकि शव को अभी रिट्रीव नहीं किया गया है. इस घटना के बाद नियंत्रण रेखा के आसपास चौकसी और पेट्रोलिंग को बढ़ा दी गई है.

राज्यपाल ने सही कहा- केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कोलकाता में राज्यपाल सीवी आनंद बोस के बयान पर कहा, “पश्चिम बंगाल में एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, इसलिए जाहिर है कि सरकार को कोई पहल करनी चाहिए, लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही. इसलिए मेरा मानना ​​है कि राज्यपाल ने सही बात कही है, लेकिन कार्रवाई भी जरूरी है.”

अन्नंदुआ की मौत पर संघ के खिलाफ संदिग्ध और निराधार आरोप
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण केरल ने केरल के आईटी पेशेवर, अन्नंदुआ अजी की मृत्यु पर एक बयान जारी किया है.बयान में कहा गया है, “कोट्टायम जिले के एलिकुलम के हमारे एक स्वयंसेवक, आनंदु अजी की अस्वाभाविक मृत्यु अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. आरएसएस कोट्टायम, आनंदु अजी की अस्वाभाविक मृत्यु के कारणों की व्यापक जाँच की मांग करता है, साथ ही उनके सुसाइड नोट की भी, जो उनकी मृत्यु के तुरंत बाद इंस्टाग्राम और कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया. इसमें संघ के खिलाफ कुछ संदिग्ध और निराधार आरोप हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी आत्महत्या का कारण बताया है. हमारा दृढ़ मत है कि एक स्वतंत्र जांच से न केवल उनकी अस्वाभाविक मृत्यु का वास्तविक कारण सामने आएगा, बल्कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में आरएसएस की निर्दोषता भी सुनिश्चित होगी.

RSS चीफ प्रमुख मोहन भागवत 3 दिन के दौरे पर अहमदाबाद पहुंचेंगे
RSS चीफ प्रमुख मोहन भागवत 3 दिन के दौरे पर अहमदाबाद पहुंचेंगे. संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे.

देश को आत्मनिर्भर बनाने के PM मोदी के मिशन में MP की बड़ी भूमिका: मोहन यादव
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, मैं भोपाल में आयोजित एमएसएमई निवेश संवर्धन और विकास 2025 कार्यक्रम में शामिल हुआ. हमारी सरकार राज्य के विकास को सुनिश्चित करने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. देश को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के पीएम मोदी के मिशन में मध्य प्रदेश बड़ी भूमिका निभा रहा है. राज्य सरकार ने पिछले एक साल में उद्यमियों को 1,000 से अधिक भूखंड आवंटित किए हैं.

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा गया
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा गया: सूत्र

भावनगर में तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरा
गुजरात के भावनगर के पुलिस उपाधीक्षक आर आर सिंघल ने बताया, भावनगर में तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिर गया. दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है. बचाव कार्य जारी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

गाजा शांति शिखर सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप से मिले कीर्ति वर्धन सिंह
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणदीर जायसवाल ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रतिनिधि के रूप में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शर्म अल-शेख में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अब्दुल फतह अल-सीसी की सह-मेजबानी में आयोजित गाजा शांति शिखर सम्मेलन में भाग लिया. भारत इस ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर का स्वागत करता है और आशा करता है कि इससे क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित होगी. यह संवाद और कूटनीति के प्रति भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

राहुल गांधी आज चंडीगढ़ जाएंगे
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल चंडीगढ़ जाएंगे. वो IPS पूरन कुमार के परिजनों से मुलाकात करेंगे.

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं. वो IPS पूरन कुमार के परिजनों से मुलाकात करेंगे. पूरन कुमार ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी. वहीं मंगोलिया के राष्ट्रपति उखना दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज मुलाकात करने वाले हैं. इससे पहले राष्ट्रपति आज सुबह राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. दूसरी ओर, RSS चीफ प्रमुख मोहन भागवत आज 3 दिन के दौरे पर अहमदाबाद पहुंचेंगे. गुजरात दौरे के दौरान वह संघ के कई पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. वहीं महाराष्ट्र से खबर है कि एनसीपी चीफ शरद पवार, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे सहित एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल नगर निकाय चुनाव से पहले आज 14 अक्टूबर को महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात करेगा. देश-दुनिया से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए पेज पर बने रहें

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *