आज की ताजा खबर LIVE: ISRO ने ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सेटेलाइट लॉन्च किया
भारत और बांग्लादेश के बीच दूरी बढ़ रही है. 7 दिन में दूसरी बार बांग्लादेशी उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्ला तलब किए गए. कुलदीप सेंगर की जमानत और सजा पर रोक के खिलाफ पीड़िता ने इंडिया गेट पर धरना दिया. पुलिस ने रात में जबरन हटाया. मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों के SIR ड्राफ्ट जारी हुए. 95 लाख नाम कटे. BMC चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आज गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं.
ISRO ने ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सेटेलाइट लॉन्च किया
इसरो ने ऐतिहासिक मिशन ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 लॉन्च कर दिया है. अगर यह मिशन कामयाब होता है, तो करीब 6 लाख इंटरनेट यूजर्स को फायदा होगा.
नितिन नबीन ने की बिहार की सिद्धेश्वरी काली मंदिर में पूजा-अर्चना
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बिहार की सिद्धेश्वरी काली मंदिर में पूजा-अर्चना की.
दिल्ली में आज 350 से 400 के बीच AQI, स्मॉग से भी मिली थोड़ी राहत
दिल्ली के AQI में बुधवार सुबह थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन हवा की स्थिति अब भी ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है. राजधानी के अधिकांश निगरानी केंद्रों ने AQI का स्तर 350 से 400 के बीच दर्ज किया. सुबह 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, ओखला फेज-2 (388), चांदनी चौक (386) और आईटीओ (386) क्षेत्र सर्वाधिक प्रदूषित रहे। आनंद विहार (380), वजीरपुर (375) और रोहिणी (370) में भी हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई.
हालांकि, कुछ राहत की बात यह रही कि आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) जैसे कुछ इलाकों में AQI (283) ‘खराब’ श्रेणी में देखा गया, जबकि लोधी रोड (319) और बवाना (352) में यह ‘बहुत खराब’ स्तर पर रहा.
राष्ट्रपति ट्रंप का आदेश, भारत में यूएस दूतावास 3 दिन तक रहेंगे बंद
देश की राजधानी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास-वाणिज्य दूतावास 3 दिन तक बंद रहेंगे. यूएस दूतावास ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के अनुसार 24 से 26 दिसंबर तक नियमित सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा. इस आदेश के तहत संघीय सरकार के कार्यकारी विभागों और एजेंसियों को इन तिथियों पर बंद रखा गया है. माना जा रहा है कि क्रिसमस के चलते ये आदेश दिया गया है.
इसरो के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन, आज लॉन्च होगा संचार उपग्रह
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अमेरिका के एक नए संचार उपग्रह को लॉन्च करने की तैयारी शुरू हो गई है. इसरो आज बुधवार सुबह 8.54 बजे अपना रॉकेट एलवीएम3-एम6 लॉन्च करेगा. इस रॉकेट से ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 नाम का यह उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. यह ऐतिहासिक मिशन अगली पीढ़ी का ऐसा संचार उपग्रह स्थापित करेगा, जिसे दुनियाभर में सीधे स्मार्टफोन को उच्च गति वाली सेल्युलर ब्रॉडबैंड सेवा देने के लिए डिजाइन किया गया है.
अमेरिका के डेलावेयर में फायरिंग, पुलिसकर्मी और संदिग्ध की मौत
अमेरिका के डेलावेयर में इलाके में गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. घटना के बाद हड़कंप मच गया. डेलावेयर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को विलमिंगटन के पास एक मोटर वाहन एजेंसी में हुई गोलीबारी में संदिग्ध बंदूकधारी के साथ डेलावेयर राज्य का एक पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गई. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
तुर्किये में बड़ा विमान हादसा सैन्य प्रमुख समेत पांच लोगों की मौत
तुर्किये में बड़ा विमान हादसा होने से हड़कंप मच गया. इस विमान हादसे में देश के सैन्य प्रमुख (मिलिट्री चीफ) मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद समेत पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.
महाराष्ट्र में आज गठबंधन का ऐलान करेंगे उद्धव और राज ठाकरे
महाराष्ट्र में बीएमसी समेत नगर निगम चुनाव की घोषणा के बाद बुधवार को शिवसेना यूबीटी मुखिया उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे गठबंधन का ऐलान करेंगे. इसके लिए एक होटल में बैठक होगी और वहीं पर गठबंधन का ऐलान किया जाएगा.
भारत और बांग्लादेश के बीच दूरी बढ़ रही है. 7 दिन में दूसरी बार बांग्लादेशी उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्ला तलब किए गए. कुलदीप सेंगर की जमानत और सजा पर रोक के खिलाफ पीड़िता ने इंडिया गेट पर धरना दिया. पुलिस ने रात में जबरन हटाया. मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों के SIR ड्राफ्ट जारी हुए. 95 लाख नाम कटे. BMC चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आज गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं.
आज की ताजा खबर LIVE: ISRO ने ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सेटेलाइट लॉन्च किया
महाराष्ट्र में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे बुधवार को मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित होटल ब्लू सी में एक साथ गठबंधन का ऐलान करेंगे. विदेश मंत्री एस जयशंकर श्रीलंका के दौरे पर हैं. बुधवार को उनके दौरे का आखिरी दिन है. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर बंगाल समेत कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं.
