06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: इंडिगो की आज रही 224 फ्लाइट्स कैंसिल..मुंबई से भी दो हुईं रद्द

संसद के शीतकालीन सत्र में आज वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा होगी. लोकसभा में पीएम मोदी इस चर्चा की शुरुआत करेंगे. इस पर बहस के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. रियाणा में आज से सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल होगी.
आज की ताजा खबर LIVE: इंडिगो की आज रही 224 फ्लाइट्स कैंसिल..मुंबई से भी दो हुईं रद्द

इंडिगो की आज रही 224 फ्लाइट्स कैंसिल..मुंबई से भी दो हुईं रद्द
मुंबई से नागपुर और मुंबई से बंगलौर, इंडिगो की ये 2 फ्लाइट अब तक कैंसिल हो चुकी हैं. एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि आज कुल 224 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं.

लोकसभा का कामकाज रोकने के लिए कांग्रेस MP सप्तगिरी उलाका ने भेजा नोटिस
कांग्रेस MP सप्तगिरी उलाका ने लोकसभा का कामकाज रोकने के लिए नोटिस दिया है. उन्होंने नोटिस में’ओडिशा की एक फर्स्ट ईयर B.Ed. अनुसूचित जाति की लड़की के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट, ब्लैकमेल और धमकी के चौंकाने वाले मामले पर चर्चा की मांग की गई है. वो नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी, तिरुपति में पढ़ती है.रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू-सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों,उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है. मैं प्रदेश की जागरूक जनता से अपील करता हूं कि सतर्क रहे और घरेलू अथवा व्यावसायिक कार्यों में किसी भी व्यक्ति को नियोजित करने से पूर्व उसकी पहचान अवश्य सुनिश्चित करे. प्रदेश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है.

मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों,

उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है।

अक्षरधाम के पास छाई रही प्रदूषण की धुंध…बहुत खराब श्रेणी में रहा AQI
आज सुबह भी अक्षरधाम इलाके में प्रदूषण की धुंध छाई रही. यहां CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के मुताबिक, आज का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 354 है, जिसे ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में माना जाता है.

दिल्ली: ITO में AQI 354, जहरीले स्मॉग की मोटी चादर से कवर दिखा क्षेत्र
आज दिल्ली के ITO इलाके में ज़हरीले स्मॉग की एक परत दिखाई दी. CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के मुताबिक, इलाके के आसपास AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 354 है, जिसे ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में रखा गया है.

कर्तव्य पथ पर सुबह-सुबह स्प्रिंकलर लगाकर की गई धुंध हटाने की कोशिश
कर्तव्य पथ से सुबह के समय दिल्ली सुबह साफ थी लेकिन यहां धुंध की हल्की परत अभी भी छाई हुई थी. प्रदूषण के लेवल को कम करने में मदद के लिए पानी के स्प्रिंकलर लगाए गए.

फ्लाइट कैंसिल के बीच रेलवे बना उम्मीद… नई दिल्ली स्टेशन से हुई कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा
आज 7वें दिन इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बीच, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. ये तस्वीर दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की है.

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में शीतलहर का अलर्ट
IMD ने कहा कि आज और कल मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चलने की बहुत अधिक संभावना है.

वंदे मातरम् पर आज लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी
संसद के शीतकालीन सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सोमवार को लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करेंगे. चर्चा के लिए इस पर बहस के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है.

श्रीनगर के मुनवराबाद में दुकानों और एक फर्नीचर गोदाम में लगी आग
श्रीनगर के मुनवराबाद इलाके में दुकानों और एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई. दमकल की गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं.

आज संसद में वंदे मातरम् पर 10 घंटे की चर्चा
संसद के शीतकालीन सत्र में आज वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा होगी. लोकसभा में पीएम मोदी इस चर्चा की शुरुआत करेंगे. इस पर बहस के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है.

संसद के शीतकालीन सत्र में आज वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा होगी. लोकसभा में पीएम मोदी इस चर्चा की शुरुआत करेंगे. इस पर बहस के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. हरियाणा में आज से सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल होगी. 8 और 9 दिसंबर को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी. महाराष्ट्र में सोमवार से विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की शुरुआत होगी. नेता विपक्ष नहीं होने के लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में सियासी हंगामा खड़ा है. सुप्रीम कोर्ट जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा जिसमें रासुका के तहत उनके पति को हिरासत में लिए जाने को अवैध बताया गया है. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रभोवो सुबियांतो 2 दिन के पाकिस्तान दौरे पर रहेंगे. ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के नेता लंदन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed